{"_id":"5db24fe58ebc3e0169689b98","slug":"frightened-family-asks-to-marry-their-daughter-at-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सहमे परिवार ने बेटी की शादी कलेक्ट्रेट में करने की मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सहमे परिवार ने बेटी की शादी कलेक्ट्रेट में करने की मांगी अनुमति
Fri, 25 Oct 2019 06:59 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 25 Oct 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर के अट्टा गुजरान गांव में दलित परिवार की जमीन पर कब्जा करने के बाद सहमा परिवार पिछले बीस दिनों से कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठा है। सहमे परिवार ने धरना स्थल पर ही बेटी की शादी करने की अनुमति मांगी है। प्रशासन ने अभी परिवार को अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
दनकौर के अट्टा गुजरान निवासी सुनील गौतम पिछले बीस दिनों से कलेक्ट्रेट पर धरने पर अपने परिवार के साथ बैठा है। गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। जमीन पर कब्जा करने के चलते अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से मांग की जाती रही है। डर के चलते परिवार गांव में नहीं जा रहा है। सुनील गौतम के भाई की बेटी की शादी 10 नवंबर 2019 को तय हो चुकी है। शादी करने के लिए डर के चलते परिवार गांव नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सहमे परिवार ने सुरक्षा के चलते कलेक्ट्रेट में धरनास्थल पर ही शादी करने की अनुमति प्रशासन से मांगी है। प्रशासन ने उसको अभी अनुमति नहीं दी है। परिवार के लोगों का कहना है कि फिलहाल परिवार दुविधा में है। सुरक्षा नहीं मिलने के चलते गांव नहीं जा पा रहा है। धरना पर बैठे है। वहां शादी धरनास्थल पर करने की प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से भी की है।
विज्ञापन