फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friendship was through Matrimonial site and then rape

मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई दोस्ती और फिर रेप

Tue, 01 Dec 2015 08:05 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
friendship was through Matrimonial site and then rape

मेट्रीमोनियल साइट के जरिये दोस्ती, कसमे-वादे और फिर धोखा आम बात हो गई है। साइट के  माध्यम से अनजान व्यक्ति से दोस्ती, उसके वादों पर विश्वास करना और शादी के सपने देखना फरीदाबाद निवासी एक लड़की को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


धोखेबाज लड़के ने शादी का वादा करके लड़की से दुष्कर्म किया और तारीख तय होने बाद भी शादी तोड़ दी। इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देश राज चालिया की अदालत ने आरोपी युवक को सात साल की कैद और 31 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


पेश मामले में फरीदाबाद में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने इसी वर्ष 6 अप्रैल को थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें युवती ने बताया कि वह एमबीएम कर चुकी है और शादी के लिए जीवन साथी की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रीमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था

friendship was through Matrimonial site and then rape

कुछ माह पहले उसने एक मेट्रीमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। युवती के मुताबिक साइट पर जीवन साथी की तलाश के दौरान उसका संपर्क उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित एटा चुंगी निवासी देवेंद्र बघेल से हुआ।


दोनों ने बातचीत की और कुछ समय बाद शादी का निर्णय लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी इसी वर्ष 20 फरवरी को तय हुई, इससे पहले दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए।

युवती का आरोप है कि वह लड़के पर विश्वास करके शादी से पहले उसके साथ घूमने चली गई। इस दौरान युवक ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद देवेंद्र बघेल ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इस बीच शादी की तारीख भी निकल गई। इसके बाद युवती को अपने साथ हुए धोखे का अहसास हुआ। युवती ने थाना सारन में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed