दोस्त की पत्नी को घर पर अकेला पाकर बनाया हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकोटेक थर्ड थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला से उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। पीड़िता के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, राजू (काल्पनिक नाम) एक कंपनी में ड्राइविंग की नौकरी करता था। उसके पड़ोसी गांव का युवक यशपाल उसके पास आया तो उसने उसे भी नौकरी दिला दी।
पहले तो कुछ दिन दोनों एक साथ रहने लगे। राजू अपने परिवार को गांव ले आया। उसके दोस्त यशपाल का घर पर आना-जाना जारी रहा। यशपाल ने उसकी पत्नी को घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर बीरेंद्र भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।