{"_id":"4da6dbfa0256424156d07acae9f1e17e","slug":"french-company-would-take-garbage-of-gurgaon-and-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांसीसी कंपनी उठाएगी गुड़गांव-फरीदाबाद का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांसीसी कंपनी उठाएगी गुड़गांव-फरीदाबाद का कूड़ा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 28 Jan 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव और फरीदाबाद के कूड़े के निस्तारण के लिए बनाए गए बंधवाड़ी प्लांट को अब फ्रांस की कंपनी को देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार और फरीदाबाद-गुड़गांव के निगम अधिकारियों के साथ कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्लांट का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच इन लोगों ने कूड़ा निस्तारण के लिए तत्काल प्रभावी कदम भी निगमायुक्त को बताए।
बंधवाड़ी प्लांट में प्रतिदिन गुड़गांव से चार तथा फरीदाबाद से छह टन कूड़ा पहुंचाया जाता है। अक्तूबर महीने से प्लांट पूरी तरह ठप है। दिसंबर महीने से निगम कूड़ा निस्तारण की ठोस योजना पर काम कर रहा है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
इस बीच बंधवाड़ी प्लांट में कूड़े के लगते ढेर ने निगम की चिंता बढ़ा दी है। निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार कई बार विशेषज्ञों से तत्काल हल के बारे में राय ले चुके हैं। साथ ही दिल्ली के ओखला स्थित नए प्लांट का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को भी देख चुके हैं। अब निगमायुक्त कचरे के बेहतर और दूरगामी प्रबधंन पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
यही कारण है कि उन्होंने फ्रांस की कचरा प्रबंधन की कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ जिंदल कंपनी के डायरेक्टर और चैन्ने की एक कंपनी के विशेषज्ञ को प्लांट का दौरा कराया। निगमायुक्त डॉ. कुमार ने बताया कि उक्त प्रतिनिधिमंडल फ्रांस की सीनिम कंपनी से आया है। यह 20 देशों में कचरा प्रबंधन का कार्य करती है।
इनमें अमेरिका, चीन, मिडिल यूरोप एशिया के कुछ दूसरे देश शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में आए फ्रांस के जीन पॉल डोची ने सुझाव दिया कि सबसे पहले यहां पर पुराने कचरे का समाधान करना होगा, ताकि भूमिगत जल पर इसका कोई असर ना पड़े। इसके अलावा, कचरे से बिजली बनाने का सुझाव भी उन्होंने दिया और कई मुद्दों पर अहम जानकारी दी।