फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free Wi-Fi in Connaught Place starts

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज से फ्री वाईफाई

Sun, 16 Nov 2014 02:30 PM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
Free Wi-Fi in Connaught Place starts

दिल्ली में खान मार्केट के बाद, आज से नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउन्सिल (NDMC), कनॉट प्लेस पर आज से वाई-वाई की सुविधा शुरु करने जा रहा है। इस सुविधा का उद्घाटन एलजी नजीब जंग करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली का ये वो फेमस मार्केट है जहां रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। कनॉट प्लेस फ्री वाईफाई की सुविधा से लैस होने की वजह से लोग अब इस मार्केट में फ्री इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


एनडीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक हमारी योजना कनॉट प्लेस को अन्तरराष्ट्रीय बाजार के रुप में स्थापित करने की है। मार्केट में दी गयी ये सुविधा 4.5 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र में काम करेगी। इसके हॉट स्पॉट इस तरह से बनाए गए हैं कि यूजर बाजार के इनर और आउटर सर्किल में इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट को वैसे तो जुलाई में शुरु कर दिया गया था, लेकिन इस क्षेत्र में कई सरकारी ऑफिस बहुत कम-कम दूरी पर मौजूद हैं। इस वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखकर और तकनीकी खराबियों की वजह से इसे अब शुरु किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार फ्री इन्टरनेट की सुविधा शुरुआती 15 से 20 मिनट के लिए ही मिल सकेगी, जबकि उसके बाद यूजर को इन्टरनेट इस्तेमाल करने के लिए पैसा देना होगा।

कैसे कर सकेंगे वाईफाई का इस्तेमाल

Free Wi-Fi in Connaught Place starts

एनडीएमसी अधिकारियों के मुताबिक बाजा़र में आने वाले लोग कुछ जरुरी जानकारी देकर वाई फाई का इस्तेमाल कर पाएंगे। वाईफाई यूजर को अपनी इमेल आईडी और फोन नम्बर दर्ज कराना होगा।

जानकारी देने के बाद एक वन टाइम पासवर्ड जेनरेट होगा जो कि यूजर को दी गई आईडी और फोन नंबर पर मिलेगा। इस पासवर्ड की मदद से यूजर बिना किसी रुकावट के नियम के अनुरुप इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकेगा।

जब इन्टरनेट इस्तेमाल की अवधि खत्म हो जायेगी तो यूजर को नेट यूज करने के लिए एक रीचार्ज कार्ड खरीदना होगा। एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार ये रीचार्ज कार्ड सीपी की सभी दुकानों पर मिल सकेगा।

इस प्रोजेक्ट के अलावा एनडीएमसी इसी तरह के अन्य इन्टरनेट प्रोजेक्ट भी शुरु करने वाली है। इन प्रोजेक्ट्स में इस क्षेत्र में पार्किंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शामिल हो सकती है।

एनडीएमसी पार्किंग क्षेत्र का प्रबंधन डीआईएमटीएस के हाथों में जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक डीआईएमटीएस एक ऐसा सिस्टम विकसित करने जा रही है जिसकी मदद से लोग सीपी पर पार्किंग स्पेस खोजने के साथ-साथ उसे बुक भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed