{"_id":"9b0b70d4812f35c38650e0edfb994bd1","slug":"free-treatment-in-private-hospitals-on-smart-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त इलाज कराना है, तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त इलाज कराना है, तो पढ़ें ये खबर
संदीप वर्मा/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 01 Feb 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) का लाभ बड़े पैमाने पर लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
नई इंश्योरेंस कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी दो बड़े निजी अस्पताल को पैनल में जोड़ा है। वहीं, ग्रेटर नोएडा का भी एक अस्पताल शामिल हुआ है। इस तरह अब जिले में 10 निजी अस्पतालों में स्मार्ट कार्ड धारक 30 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।
योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनाने का काम भी 15 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। इस वर्ष योजना की शुरुआत जेवर से होगी। यहां इंश्योरेंस कंपनी अधिकारी शिविर लगाएंगे और बीपीएल दायरे में आने वाले परिवार का स्मार्ट कार्ड बनाने का काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अब MST से करिए धड़ाधड़ शॉपिंग
इसके बाद दनकौर और फिर अलग-अलग ब्लॉक में कैंप लगाकर कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। इसका पूरा खाका तैयार करने के लिए अगले सप्ताह भी योजना से जुड़े अधिकारियों व इंश्योरेंस कंपनी के बीच बैठक होगी।
विज्ञापन
इससे पहले अभी बृहस्पतिवार को भी इनके बीच एक अहम बैठक हुई थी। इस बारे में एसीएमओ डॉ. साधना सिंह ने बताया कि पिछली बार कम लोग इस योजना का लाभ उठा सके थे।
ऐसे में इस बार ज्यादा से ज्यादा बीपीएल कार्ड धारकों को स्वास्थ्य सेवा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बीपीएल सूची भी 2002 से अपडेट नहीं है। इसे अपडेट कराने की प्रक्रिया चल रही है।
वर्ष 2013 में सौ से कम लोगों ने उठाया था लाभ
योजना के तहत वर्ष 2013 में महज 9413 स्मार्ट कार्ड बनाए जा सके। जबकि, बीपीएल की सूची में 23 हजार 205 की संख्या है। वहीं, कुल बने 9413 स्मार्ट कार्ड में से महज एक प्रतिशत से कम स्मार्ट कार्ड धारकों को ही स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सका था।