फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल के हाथ से निकल सकती है मुफ्त सफर योजना, यहां पढ़ें क्यों होगा ऐसा

Thu, 13 Jun 2019 01:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Free travel ... So the new government will decide the future of the plan
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त सफर कराने की योजना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथ से निकल सकती है और इसकी एक बहुत बड़ी वजह एक मंजूरी है। उस मंजूरी को भले ही दिल्ली के सीएम महज औपचारिकता बता रहे हों लेकिन इसकी वजह से इस योजना का भविष्य नई सरकार के हाथों में जा सकता है। 

Free travel ... So the new government will decide the future of the plan
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल मुफ्त मेट्रो सफर की योजना के लिए किराया निर्धारण समिति (एफएफसी) से मंजूरी लेने की मेट्रो की दलील को बेशक औपचारिकता मान रहे हों, लेकिन इसके चलते ये योजना मौजूदा सरकार के हाथ से छिटक सकती है। ऐसा हुआ तो योजना का भविष्य विधानसभा चुनाव के बाद फरवरी-2020 में आने वाली नई सरकार तय करेगी। दिल्ली मेट्रो ने अपने प्रस्ताव में जिक्र भी किया है कि योजना लागू करने के लिए उसे 8 महीने का वक्त चाहिए।

Free travel ... So the new government will decide the future of the plan
प्रेसवार्ता करते हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, किराया निर्धारण समिति के गठन की अपनी औपचारिक प्रक्रिया है। दिल्ली सरकार योजना को मेट्रो के प्रस्ताव के हिसाब से एफएफसी में ले जाने को तैयार होती है तो उसके गठन के लिए डीएमआरसी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी। इसके बाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की तलाश कर केंद्र उसकी अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Free travel ... So the new government will decide the future of the plan
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

कमेटी में केंद्र व दिल्ली सरकार के एक-एक प्रतिनिधि भी होंगे। केंद्र सरकार से गठन की अधिसूचना जारी होने केबाद कमेटी काम शुरू करेगी। मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि कमेटी के गठन व उसकी सिफारिशें आने की प्रक्रिया काफी लंबी है। अब तक की चार एफएफसी ने गठन के बाद सिफारिशें देने में न्यूनतम तीन महीने का समय लगाया है। 

विज्ञापन
Free travel ... So the new government will decide the future of the plan
केजरीवाल सिसोदिया गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

इस बीच वह मेट्रो के सभी शेयरधारकों व विशेषज्ञों से भी चर्चा करती है। कमेटी का प्रस्ताव डीएमआरसी बोर्ड में जाता है। बोर्ड की मंजूरी के बाद कमेटी की सिफारिशें लागू होती हैं। इसी कारण मेट्रो ने अपने प्रस्ताव में दिल्ली सरकार से 8 महीने का समय मांगा है। देरी की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार योजना को एफएफसी कमेटी में ले जाने की बात पर सवाल उठा रही है। सब्सिडी का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कमेटी में जाने की जरूरत उन्हें लगती। फिर भी, इसे औपचारिकता बताते हुए पहले दिन ही वह डीएमआरसी के प्रस्ताव पर किसी तरह के टकराव से बचते दिखे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि केंद्र को इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed