मुफ्त में देखिए टी-20 मैच, नाहर सिंह स्टेडियम में होगा मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जनवरी को दिल्ली में इस टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसके बाद 31 जनवरी को लीग का पहला मैच फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
यहां इसका उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे, जबकि शाम के समय विजेता टीम व मैन ऑफ द मैन को ट्रॉफी देने के लिए राज्य के खेल मंत्री अनिल विज मौजूद रहेेंगे। फरीदाबाद की स्लैज हैमर फाउंडेशन इस मैच का आयोजन करा रही हैं। शहर में लंबे समय बाद इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, ऐसे में पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।
पहले नहीं दिखाई रुचि, अब श्रेय लेने की होड़
ब्लाइंड टूर्नामेंट के आयोजन से पहले संस्थाएं, उद्योग जगत इसमें भागीदारी से हाथ खींच रही थीं। फरीदाबाद में स्पांसर नहीं मिल रहे थे। नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड की तरफ से जब स्लैज हैमर फाउंडेशन से संपर्क साधा गया तो संस्था इसका खर्च उठाने को तैयार हो गई।
बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में इस आयोजन का उद्घाटन करने के लिए तैयार हुए तो अब इस टूर्नामेंट का श्रेय लेने के लिए सामाजिक संस्थाओं से लेकर अधिकारियों तक में श्रेय लेने की होड़ लगी है।
स्लैज हैमर ने अपने कर्मचारियों को बेहतर क्रिकेटर के तौर पर तैयार किया है। कंपनी की टीम देश और विदेश में कई मैच खेल चुकी है। ऐसे में मेरे लिए ब्लाइंड टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराना अहम होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच के जरिए नाहर सिंह स्टेडियम की खोई पहचान को वापस लाने का पहला प्रयास होगा। - प्रदीप मोहंती, चेयरमैन-स्लेजहैमर फाउंडेशन