फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free LPG cylinders will be provided on Holi and Diwali, money will be deposited in the head's account.

Delhi NCR News: होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त एलपीजी सिलिंडर, मुखिया के खाते में आएंगे पैसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली सरकार ने साल भर में अपने चुनावी वायदे को किया पूरा, योजना को कैबिनेट से मिली मंजूरी
विज्ञापन

-साल में दो बार डीबीटी के जरिए दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारकों के खाते में सीधे पहुंचेगी राशि
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकार के गठन के साल भर के भीतर दिल्ली की भाजपा सरकार ने अपने अहम चुनावी वायदे को पूरा किया है। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत देते हुए होली व दिवाली पर मुफ्त सिलिंडर की योजना का मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में मंगलवार इसका फैसला लिया गया। इस बार होली से सभी राशनकार्ड धारक परिवारों को साल में दो बार एलपीजी सिलिंडर के बराबर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बताया कि योजना के तहत सिलिंडर की निर्धारित राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे परिवार के मुखिया के आधार-सीडेड बैंक खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला दिल्ली सरकार की लक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह कल्याण नीति का हिस्सा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बिना किसी बिचौलिये के सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह योजना भाजपा के संकल्प पत्र का हिस्सा थी और सरकार चरणबद्ध तरीके से अपने सभी वादों को जमीन पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि सुशासन की नीयत और क्रियान्वयन की क्षमता का प्रमाण है।
विज्ञापन


योजना की प्रमुख विशेषताएं
योजना के तहत दिल्ली के सभी राशनकार्ड धारक परिवार लाभान्वित होंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना सार्वभौमिक होगी और एलपीजी या पीएनजी का उपयोग करने वाले सभी राशनकार्ड धारकों पर समान रूप से लागू होगी। सहायता राशि होली और दिवाली पर दी जाएगी, भले ही उस महीने सिलिंडर की रिफिलिंग कराई गई हो या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक सहायता का स्वरूप
दिल्ली में वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये प्रति सिलिंडर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को केंद्र सरकार की 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी को समायोजित करने के बाद 553 रुपये प्रति सिलेंडर की सहायता दी जाएगी। वहीं, गैर-उज्ज्वला राशन कार्ड धारक परिवारों को पूरे 853 रुपये प्रति सिलिंडर की आर्थिक सहायता मिलेगी।

242 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक व्यय
दिल्ली सरकार के अनुसार, इस योजना पर अनुमानित वार्षिक व्यय लगभग 242.77 करोड़ रुपये होगा। एलपीजी कीमतों, केंद्र सरकार की सब्सिडी और लाभार्थियों की संख्या में बदलाव के अनुसार इस राशि में समायोजन किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए स्पष्ट बजटीय प्रावधान सुनिश्चित किए हैं।


गरिमा और राहत की पहल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि त्योहारों के समय गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की गरिमा और राहत सुनिश्चित करने का माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने देश की करोड़ों महिलाओं को स्वच्छ ईंधन, बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन दिया है और दिल्ली सरकार की यह पहल उसी सोच का विस्तार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article