{"_id":"66030ed28d14aeb43b07d5e1","slug":"free-facilities-will-not-be-stopped-in-delhi-services-will-continue-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बंद नहीं होगी मुफ्त सुविधाएं, जारी रहेंगी सेवाएं; केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद फैल रही थी अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बंद नहीं होगी मुफ्त सुविधाएं, जारी रहेंगी सेवाएं; केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद फैल रही थी अफवाह
Tue, 26 Mar 2024 11:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:37 PM IST
सार
सचिव ने लोगों से इस तरह की अफवाहों से बचाने की सलाह दी है। ऐसे किसी भी अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सीएम की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली सरकार की जनकल्याण योजना और सब्सिडी रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सीएम
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में जारी मुफ्त सुविधाएं बंद नहीं होंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से इनके बंद होने की अफवाह फैल रही थी। इन अफवाहों को देखते हुए दिल्ली की योजना सचिव निहारिका राय ने आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रही किसी भी प्रकार की जनकल्याण योजनाएं बंद नहीं होंगी। कोई भी योजनाएं बंद नहीं होने जा रही हैं।
विज्ञापन
सचिव ने लोगों से इस तरह की अफवाहों से बचाने की सलाह दी है। ऐसे किसी भी अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सीएम की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली सरकार की जनकल्याण योजना और सब्सिडी रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि 21 मार्च को ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते दिनों गिरफ्तार किया है। तब से वह ईडी की हिरासत में हैं। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी आशंका जता रहे हैंं कि केजरीवाल सरकार द्वारा प्रदत्त जनहित से संबंधित योजनाएं को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम के आदेश पर जारी हुआ निर्देश
दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली के लोगों को मुफ्त और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहले की तरह आगे भी मिलता रहेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश के बाद मंगलवार को दिल्ली सरकार की योजना सचिव ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है। योजना विभाग ने फैलाई जा रही तरफ-तरफ की अफवाहों को विराम देते हुए दिल्ली की जनता को आश्वासन दिया कि पहले से संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी। योजना विभाग ने दिल्लीवालों को मौजूद स्थिति का फायदा उठाकर अफवाह फैलाने वाले लोगों से बचने और सचेत रहने का आग्रह किया है।