फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraudsters ran away by cheating women of jewelry on the pretext of redressing sorrows

Delhi: दुखों का निवारण करने का झांसा देकर महिलाओं से गहने ठगकर भागे जालसाज, सभी को कर दिया था भ्रमित

Tue, 18 Apr 2023 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Apr 2023 11:05 PM IST
सार

पीड़ितों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Fraudsters ran away by cheating women of jewelry on the pretext of redressing sorrows
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में अपनी बातों में उलझाकर जालसाज दो महिला और एक किशोरी के साथ ठगी कर फरार हो गया। जालसाज महिलाओं के दुखों का निवारण करने की बात कहकर उनके गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की बेटी की बयान पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार जालसाजों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित सरिता कुमार (16) अपने माता-पिता, मामा मामी और बहन के साथ कापसहेड़ा स्थित एक फार्म हाउस में रहती है। वह 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। सरिता ने बताया कि 16 अप्रैल की दोपहर वह अपनी मां, बहन और मामी के साथ कपड़े खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उनसे हनुमान मंदिर के बारे में पूछा। फिर वह चारों को देखकर कहने लगा कि उनके जीवन में काफी दुख है। जिसका वह निवारण कर सकता है। उसने जमीन पर पड़े एक कागज को उठाकर उसमें फुंक मारी और उस कागज में आग लग गई। इसी दौरान तीन लोग वहां आ गए। उस युवक ने तीनों को बताया कि उनके जीवन में दुख है।

विज्ञापन

उसके बाद युवक ने उन तीन युवकों और उसकी मां, बहन, मामी और उसके हाथ में राख जैसी चीज दी और 351 कदम चलने के लिए कहा। 351 कदम चलने के बाद उसने तीनों युवकों को नौ बिजली के पोल के बाद उसे फेंककर आने के लिए कहा। तीनों युवक वापस आए। तीनों युवकों ने आकर बताया कि उन्हें रास्ते में भगवान दिखे हैं। उसके बाद युवक ने यह कहते हुए उनलोगों के गहने पर्स में रखवा लिए कि रास्ते में उन गहनों में आग लग सकती है।

युवक ने पर्स को उसकी छोटी बहन को देने के लिए कहकर सभी को राख फेंककर आने के लिए कहा। कुछ दूर जाने के बाद वह पीछे मुड़कर देखा तो उसकी बहन भी आ रही थी। लेकिन उसके हाथ में पर्स नहीं था। पूछने पर बताया कि उस युवक ने पर्स अपने पास रख लिया और उसे राख फेंकने के लिए भेज दिया। वापस वहां पहुंचने पर आरोपी के साथ साथ तीन युवक भी गायब थे। उसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed