फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraudsters made former police commissioner of Delhi Police an inspector

Cyber Crime : जालसाजों ने दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त को बनाया 'इंस्पेक्टर', फर्जी परिचय पत्र वायरल

Tue, 26 Nov 2024 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 02:16 AM IST
सार

चौकिंग मत, ये सब किया है जालसाजों ने। जालसाजों ने ठगी के लिए उनका नाम व दिल्ली पुलिस के लोगो का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Fraudsters made former police commissioner of Delhi Police an inspector
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त एसएस श्रीवास्तव केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) के इंस्पेक्टर बन गए हैं। चौकिंग मत, ये सब किया है जालसाजों ने। जालसाजों ने ठगी के लिए उनका नाम व दिल्ली पुलिस के लोगो का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


इनका सीबीआई इंस्पेक्टर का फर्जी परिचय पत्र दिल्ली पुलिस के जवानों व सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ कॉमेडियन व टेलीवीजन होस्ट कपिल शर्मा ने भी साइबर अपराध को लेकर लोगों का जागरूक व सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन


आईपीएस अफसर एसएन श्रीवास्तव सफल पुलिस आयुक्त रहे हैं। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हुए दंगों के दौरान वह दिल्ली के पुलिस आयुक्त थे। अब जालसाजों ने उनके नाम का इस्तेमाल किया है। जालसाजों ने फर्जी परिचय पत्र पर उनकी पुलिस आयुक्त की वर्दी पहने फोटो लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचय पत्र में लेफ्ट में सबसे ऊपर दिल्ली पुलिस का लोगो है। उनके नाम के नीचे इंस्पेक्टर, एसीबी लिखा हुआ है। साथ में ई-नंबर-20009 लिखा हुआ है। साथ में उनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव लिखा हुआ है। परिचय पत्र में सबसे नीचे सीजीओ कॉम्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय का पता लिखा हुआ है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार कमेडियन कपिल शर्मा ने लोगों को साइबर अपराध को लेकर सर्तक रहने को कहा है। देश के गृहमंत्रालय की आई4सी यूनिट ने उनकी डाली वीडियो में कपिल शर्मा ने कहा कि आजकल साइबर अपराध बहुत बढ़ गया है। जालसाज नए-नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं। जालसाज ओटोपी नंबर पूछते हैं।


इसके बचाव का तरीका है जागरूकता है। चंडीगढ़ पुलिस समेत कई राज्यों की पुलिस ने साइबर अपराध को रोकने के लिए शुरू किए गए जागरूकता अभियान की तारीफ की है। पूर्व पुलिस आयुक्त एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में भी उनके नाम का इस्तेमाल कर ठगी की वारदात हो चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed