फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraudsters looted lakhs of rupees by hacking mobile

Delhi Crime: बैंक के कस्टमर केयर नंबर के लिए ली गूगल की मदद, मोबाइल हैक कर जालसाजों ने उड़ाए 8.90 लाख रुपये

Fri, 25 Aug 2023 01:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Aug 2023 01:45 PM IST
सार

कॉलर ने बताया कि वह बैंक के कस्टमर केयर से बोल रहा है। बातचीत के बाद आरोपी ने पीड़ित को रैश डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि एप डाउनलोड करने पर रुपये वापस आ जाएंगे।

विज्ञापन
Fraudsters looted lakhs of rupees by hacking mobile
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप भी बैंक या किसी कंपनी का नंबर प्राप्त करने के लिए गूगल की मदद लेते हैं तो जरा सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि आप भी किसी ठग के जाल में फंस जाएं। त्रिलोकपुरी निवासी बुजुर्ग ने मोबाइल रिचार्ज करने के लिए गूगल की मदद ली और फंस गए। इस दौरान एक युवक ने संपर्क कर खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया। बाद में पीड़ित का मोबाइल हैक कर 8.90 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भगवान सहाय (63) परिवार के साथ 22 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहते हैं। 21 मई को उन्हें मोबाइल रिचार्ज करना था। ऑनलाइन रिचार्ज करने के दौरान खाते से रकम कट गई, लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ। बुजुर्ग ने फौरन गूगल से बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर लेने की कोशिश की। इस दौरान मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। 
विज्ञापन


कॉलर ने बताया कि वह बैंक के कस्टमर केयर से बोल रहा है। बातचीत के बाद आरोपी ने पीड़ित को रैश डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि एप डाउनलोड करने पर रुपये वापस आ जाएंगे। इसके बाद बुजुर्ग ने एप डाउनलोड किया और आरोपी ने उसका नंबर ले लिया। इसके बाद पीड़ित के खाते से तीन बार में 8.90 लाख रुपये कट गए। पुलिस उन खातों का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिनमें पीड़ित के खाते से रकम ट्रांसफर हुई है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed