फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with two groom in bulandshahar

दो दूल्हों का दिल टूट गया जब इन दो खतरनाक दुल्हनों ने ये हाल किया उनका

Mon, 06 Mar 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 06 Mar 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
fraud with two groom in bulandshahar
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एक मार्च को शादी के दिन दो लड़के दूल्हा बनकर तैयार बैठे रहे पर उनकी होने वाली खतरनाक दुल्हनों ने वो हाल किया कि लेने के देने ही पड़ गए। मामला बुलंदरशहर के मुरसाना गांव की है। 
विज्ञापन


एक महिला ने दो भाइयों को शादी का झांसा देकर लड़की दिखाने, लगन, दुल्हन के आभूषण आदि के नाम पर लगभग दो लाख रुपये ठग लिए। 1 मार्च को विवाह के दिन धर्मशाला में शादी का बंदोबस्त कर दूल्हे, परिजन व रिश्तेदार दुल्हन व उसके घरवालों का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन


आरोपी महिला ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ित पक्ष की मदद से कासना कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

fraud with two groom in bulandshahar
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर के मुरसाना गांव निवासी ब्रजपाल ने बताया कि वह चाई-फाई सेक्टर में रहकर ड्राइविंग करता है। एक माह पहले एक महिला ने उसके मोबाइल पर कॉल कर कहा कि वह सिलारपुर गांव में रहती है और मूलरूप से तिगांव हरियाणा की रहने वाली है।

उसकी दो बेटियां हैं और मकान दो लाख रुपये में गिरवी रखा है। एक बेटे की मौत हो चुकी है और पति बाहर रहता है। महिला ने गिरवी रखे मकान को छुड़ाने की शर्त पर दोनों बेटियों का विवाह करने की बात कही और कहा कि उनके गांव के एक युवक ने उसे नंबर दिया था। 

आरोपी महिला ने दोनों लड़कियां दिखाने के लिए पिछलेे माह सिलारपुर गांव में बुला लिया। लड़की देेखने के बाद ब्रजपाल और उसके भाई सनेेश के विवाह के लिए परिजन रजामंद हो गए और 1 मार्च विवाह की तिथि तय कर दी गई।

​महिला ने वसूले दो लाख

fraud with two groom in bulandshahar
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दोनों युवकों के परिजनों ने धर्मशाला में विवाह का बंदोबस्त कर दिया और रिश्तेदारों को सूचना देकर बुला लिया। शाम तक दूल्हे और परिजन दुल्हन व उसकी मां का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया।

​शुक्रवार को ब्रजपाल के रिश्तेदार ने कुलेसरा गांव के पास एक महिला को पहचान कर पुलिस से पकड़वा दिया। यह महिला एक बार आरोपी महिला की बहन बनकर कपड़े खरीदने के लिए आई थी।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुलेसरा गांव से मुख्य आरोपी महिला को पकड़कर जांच शुरू कर दी। पड़ताल में उसके बताए नाम पता झूठा निकला।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि महिला खुद को गरीब होने रुपये की कमी होने की बात करती थी। महिला ने लड़की दिखाने, लगन आदि के नाम पर उनसे कभी 20 हजार, कभी छह हजार रुपये कई बार में वसूले।

 

इसके अलावा उसनेे लड़कियों के लिए आभूषण लड़के पक्ष से बनवाकर अपनेे पास रख लिए और शादी का बंदोबस्त भी लड़के पक्ष से करने के लिए कह दिया। इस तरह उसने करीब दो लाख रुपये ऐंठ लिए।
 

 

महिला विवाह से पूर्व दो लाख रुपये मकान छुड़ानेे के लिए मांगने लगी, लेकिन परिजनों ने दो लाख रुपये विवाह होने के बाद देने की बात कहकर उसे टाल दिया। कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed