{"_id":"3c2ecb6bd3509df4dbd908eaafbe6397","slug":"fraud-trough-atm-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम नोएडा में और बैंकाक से निकाले 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम नोएडा में और बैंकाक से निकाले 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Nov 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के एटीएम से बैंकॉक में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इंजीनियर द्वारा एसपी क्राइम से धोखाधड़ी की शिकायत करने के बाद शनिवार को थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नोएडा की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गोयल सेक्टर-26 में परिवार सहित रहते हैं। उनका सेक्टर-18 स्थित एचडीएफसी बैंक में सैलरी अकाउंट है। 13 नंबवर की रात 11.51 पर उनके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आया।
विज्ञापन
एक मिनट बाद ही उनके मोेबाइल पर एक और मैसेज आया कि खाते से 20 हजार रुपये और निकल चुके हैं। पीड़ित ने जब तक कस्टमर केयर में कॉल कर डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया तब-तक उनके 10 हजार रुपये और निकल चुके थे।
विज्ञापन
इससे पहले कि हैकर 12 बजे के बाद फिर से कैश निकाल पाते रोहित गोयल ने कॉलसेंटर पर बात कर अकाउंट में पड़ी अन्य धनराशि को ऑनलाइन एक दूसरे खाते में ट्रांसफर करा दिया।
अगले दिन 14 नवंबर को उन्होंने बैंक में जाकर जानकारी की तो पता चला कि 50 हजार रुपये तीन बार में बैंकॉक के एक होटल के पास स्थित एटीएम से निकाले गए। पीड़ित ने थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराया है।
रहें संभलकर रात 11 के बाद हो रहीं वारदातें
शुक्रवार रात में भी सेक्टर-62 में रहने वाले एक इंजीनियर के खाते से रात 11.45 से लेकर 12.10 के दौरान दस बार में 95 हजार रुपये निकाल लिए थे। यहां भी कार्ड क्लोन कर रुपये निकालने की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। वहीं, तीन दिन पहले भी एक युवक के खाते से 14 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए थे।