{"_id":"4a2fbf406917bc525e505868098ee075","slug":"fraud-travel-company-looted-1-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल पैकेज लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवल पैकेज लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना...
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Feb 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंटी क्लब द्वारा टूर एंड ट्रेवल पैकेज का झांसा देकर डॉक्टर के साथ डेढ़ लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, लॉटरी के नाम पर एक छात्र से 73 हजार रुपये ऐंठ लिए गए।
विज्ञापन
सेक्टर 82 निवासी दिनेश कुमार त्यागी एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। पिछले वर्ष सेक्टर 18 स्थित काउंटी क्लब की तरफ से उनको एक कॉल आई। जिसमें टूर के नाम पर सस्ता पैकेज उपलब्ध कराने की बात कही गई।
विज्ञापन
दिनेश ने क्लब के ऑफिस में संपर्क साधा, तो उन्हें पूरे देश में टूर पैकेज का झांसा दिया गया। कंपनी के कर्मचारी ने मेंबरशिप के नाम पर दिनेश से 1.20 लाख का चेक व 20 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
कुछ दिनों बाद कंपनी से पत्र मिला, जिसमें दो या तीन शहरों में ही काउंटी क्लब होने की बात कही गई। इस पर दिनेश ने पैसे वापस मांगे, तो क्लब ने उन्हें धमकी दी।
दूसरी ओर भंगेल निवासी 12वीं के छात्र नितिन शर्मा को दिसंबर में एक मोबाइल कंपनी की तरफ से कॉल आई, जिसमें 25 लाख की लॉटरी निकलने की बात कही गई। इसकी एवज में कुछ पैसे बैंक अकाउंट में जमा कराने के लिए कहा गया।
नितिन ने किस्तों में 73 हजार रुपये जमा कराए। नितिन को रुपये तो मिले नहीं, कंपनी का फोन भी स्विच ऑफ हो गया। नितिन ने इसकी शिकायत फेस-2 थाने में दर्ज कराई है।