फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud to Rajya Sabha MP Rk Sinha around six crore, Noida

नोएडा: राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा से 6.60 करोड़ की ठगी

Mon, 22 Jul 2019 06:38 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud to Rajya Sabha MP Rk Sinha around six crore, Noida
राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा - फोटो : ANI

भाजपा के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा से प्लॉट के नाम पर छह करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी हुई है। सांसद की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित अलीगढ़ जनपद के सिमरोठी में जमीन खरीदना था।

विज्ञापन


पिरामिड फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजीव शंकर तिवारी से 20 नंवबर 2018 को बातचीत हुई। बातचीत में सौदा तय हो गया और सांसद ने बीस प्रतिशत एडवांस के रूप में 6 करोड़ 60 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद सांसद के वकीलों को पता चला के राजीव शंकर तिवारी के पास उस जमीन का मालिकाना हक ही नहीं है।
विज्ञापन


जब सांसद ने राजीव शंकर तिवारी से बात की तो उसने कहा कि दूसरी जगह जमीन दे देंगे। सांसद का कहना है कि राजीव शंकर तिवारी ने गलत जानकारी देकर धोखा दिया है। वह आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। राजीव पटना के पत्रकार नगर थाने से जेल भी जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed