{"_id":"63d7e83b0475d248b918e2db","slug":"fraud-on-the-pretext-of-booking-hotel-at-discounted-rates-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रियायती दरों पर होटल बुकिंग का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने जालसाज को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रियायती दरों पर होटल बुकिंग का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने जालसाज को किया गिरफ्तार
Mon, 30 Jan 2023 09:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:24 PM IST
सार
आरोपी ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रियायती कीमतों पर होटल के कमरे बुक करने का विज्ञापन पोस्ट करता था। ग्राहक का होटल रूम बुक करने का मैसेज मिलने पर वह ग्राहक को झांसा देकर यूपीआई पेमेंट के जरिए पैसे ले लेता था। वह न तो होटल का कमरा बुक करता था और न ही पैसे लौटाता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी जिला साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर रियायती दरों पर होटल बुकिंग करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। वह कुरुक्षेत्र हरियाणा में हत्या के प्रयास के मामले में भी वांछित था। पुलिस ने जालसाज के कब्जे से दो मोबाइल फोन, चार सिम और दो वाईफाई डोंगल बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान जीरकपुर पंजाब निवासी युवराज के रूप में हुई है। पुलिस ने जालसाज की गिरफ्तारी से धोखाधड़ी के सात मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
सेक्टर 24 रोहिणी निवासी वासु कालरा ने साइबर पोर्टल पर धोखाधड़ी की शिकायत की। उसने होटल बुकिंग के नाम पर 4900 रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि 19 सितंबर 2022 को उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखा, जिसमें सस्ती दर पर ऑनलाइन होटल बुकिंग की जानकारी दी गई थी। उसने मदुरै के फॉर्च्यून होटल में कमरा बुक करने के लिए आरोपी से संपर्क किया। आरोपी के कहने पर उसके बैंक खाते में 49 सौ रुपये डाले। मदुरै जाने पर पता चला कि उनके नाम पर कोई कमरा बुक नहीं है और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण करने पर पता चला कि आरोपी चंडीगढ़ से ठगी कर रहा है। उसकी पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को चंडीगढ़ भेजा गया। स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और जीरकपुर, चंडीगढ़ के एक होटल से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रियायती कीमतों पर होटल के कमरे बुक करने का विज्ञापन पोस्ट करता था। ग्राहक का होटल रूम बुक करने का मैसेज मिलने पर वह ग्राहक को झांसा देकर यूपीआई पेमेंट के जरिए पैसे ले लेता था। वह न तो होटल का कमरा बुक करता था और न ही पैसे लौटाता था। उसने बताया कि उसके खिलाफ कुरुक्षेत्र के शाहबाद थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
विज्ञापन