फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud on the name of forge company in noida

13 लड़कियों के साथ कई राज्यों में बनाए शिकार

Sun, 10 May 2015 11:12 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of forge company in noida

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में एटीएम बूथ, मोबाइल टावर और सस्ते टूर पैकेज बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरोह के सरगना हरविंदर और 13 युवतियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, युवतियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

गिरोह के कब्जे से 57 लाख रुपये के 137 चेक बरामद किए हैं। आरोपी दो साल में देशभर के चार हजार लोगों से 26 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।

लखनऊ एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि कुछ दिनों से गिरोह के बारे में पता चल रहा था कि वह एनसीआर समेत यूपी, हरियाणा और अन्य प्रदेशों के लोगों को फर्जी कंपनियों के नाम पर चूना लगा रहा है।
विज्ञापन

एक महीने पहले बिछाया गया जाल

Fraud on the name of forge company in noida

एसटीएफ ने करीब एक माह पहले से साइबर क्राइम के स्पेशियलिस्ट और एसटीएफ के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में जाल बिछाया। भोले-भाले लोगों को ठगने वाले इस गिरोह को शनिवार सुबह दिल्ली में पकड़ लिया गया।

इसमें सरगना हरविंदर सिंह ( निवासी बी-1, प्लॉट नंबर-7, शक्ति खंड इंदिरापुरम, गाजियाबाद) को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी निशानदेही पर नई दिल्ली जामा मस्जिद कामखाना उर्दू बाजार निवासी शारिक, आगरा अटल नगर मुस्तफा क्वार्टर निवासी विष्णु कुमार, दिल्ली के शाहदरा निवासी खालिद, उत्तम नगर निवासी रत्नेश सिंह, अंबेडकर नगर निवासी विशाल, स्वर्ण जयंती पुरम बालाजी निवासी आशीष त्यागी, व कृष्णानगर शिवपुरी निवासी अशोक कुमार और 13 युवतियों समेत कुल बीस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

युवतियां दिल्ली एनसीआर की रहने वाली थीं जिन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं, एसटीएफ लखनऊ ने बाकी आरोपियों को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में हाजिर किया जहां से ट्रांजिट होम लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

पढ़े-लिखे भी नहीं समझ पाए ठगी

Fraud on the name of forge company in noida

बरेली के इंदिरानगर अनूप कुमार खंडेलवाल और लखनऊ के कानपुर रोड निवासी विनोद कुमार ने गिरोह के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत पर जांच शुरू हुई तो बड़े गिरोह का खुलासा हो गया।

गिरोह का लक्ष्मी नगर, दिल्ली में ऑफिस था और हर दो तीन माह बाद दफ्तर बदल लिया जाता था। लक्ष्मी नगर में पुलिस ने दो कॉल सेंटर सीज कर दिए हैं।

हरियाणा के एक व्यक्ति ने गिरोह को एटीएम कार्ड पिन नंबर समेत भेजा था, जब 40 हजार रुपये निकाले गए तो उन्होंने अकाउंट बंद कराया। यूपी के एक व्यक्ति ने ब्लैंक चेक दे दिया था। चेक से जब ढाई लाख रुपये निकाले गए तो अकाउंट को बंद कराया था।

रुपये को ठिकाने पर लगाने के लिए हरविंदर ने एनजीओ बना रखा था। कॉल सेंटर पर काम करने वाले लोगों को रुपये देने के बाद जो राशि बचती थी, वह उसे एनजीओ के खाते में भेज देता था जो एक नंबर की राशि हो जाती थी।

विज्ञापन

ऐसे ऐंठते थे लोगों से रुपये

Fraud on the name of forge company in noida

हरविंदर ने पुलिस को बताया कि उसने सभी 64 कॉल सेंटर को एक साथ जोड़ दिया था। एक कॉल सेंटर पर करीब 10 से 15 लोग रहते थे और हर रोज सभी कॉल सेंटरों के माध्यम से 150 से 200 चेक मंगाए जाते थे।

इन चेक को एक्सिस वैल्यू कार्ड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मंगाया जाता था। जिस कॉल सेंटर से अधिक राशि के चेक आते थे, उसके लाभ का हिस्सा बढ़ा दिया जाता था। उसके एक अकाउंट में करीब 12 करोड़ व दूसरे में करीब 14 करोड़ रुपये का लेन-देन का हिसाब है।

कॉल सेंटरों द्वारा पहले तो टूर के नाम पर फोन किया जाता था, लेकिन जब ज्यादा रिस्पांस नहीं मिलता था तो एटीएम बूथ या मोबाइल टावर फोर जी लगवाने के एवज में हर माह 60 हजार रुपये और एक व्यक्ति को प्रतिमाह सात हजार रुपये का ऑफर दिया जाता था।

कई कंपिनयों के फर्जी नाम का करता था इस्तेमाल

Fraud on the name of forge company in noida

हरविंदर ने जिन 64 कॉल सेंटर को जोड़ रखा था, उनमें कार्यरत लगभग 650 लोग जाने-अनजाने इस गिरोह का साथ दे रहे थे। पुलिस अब इन सभी लोगों पर कार्रवाई करेगी।

आरोपियों के कब्जे से वॉकी-टॉकी के 20 सेट, एक कार, 137 चेक (मूल्य लगभग 57 लाख रुपये), 2600 रुपये, रिलायंस का फर्जी लेटर पैड, रिलायंस थ्री जी का टावर लगाने का एग्रीमेंट, 64 काल सेंटर का डाटा और फर्जी कंपनी के मेमोरेंडम व आर्टिकल की कॉपी बरामद की है।

एसएसपी ने बताया कि सरगना हरविंद्र ने कॉल सेंटर के जरिये एटीएम बूथ लगवाने, मोबाइल टावर लगवाने, रिलायंस के टावर के अलावा इंश्योरेंस समेत अन्य कई कंपनियों के नाम टूर पर भेजने के बहाने से लोगों से चेक मंगवाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed