कहीं आपने भी तो नहीं बुक कराया नोएडा में फ्लैट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-10 में एक बार फिर एक बिल्डर पर धोखाधड़ी कर फ्लैट देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी बिल्डर पर दिल्ली व नोएडा में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 के गोदरेज अपार्टमेंट निवासी चंद्रशेखर दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। कुछ वर्ष पूर्व विज्ञापन के जरिए उनकी मुलाकात शिवकला बिल्डर्स के मालिक से हुई। उन्होंने शिवकला बिल्डर्स की साइट में एक फ्लैट बुक कराया।
जब समय पर पजेशन नहीं मिला तो उन्होंने बिल्डर महीम मित्तल से शिकायत की। बिल्डर ने उन्हें कुछ दिन बाद पजेशन की बात कही। कुछ माह बीतने के बाद भी जब उन्हें फ्लैट का पोजेशन नही मिला। इसके बाद वह कई महीनों तक पजेशन के लिए चक्कर काटते रहे।
रातोंरात फरार हुई कंपनी
कुछ माह पूर्व जब वह नोएडा के सेक्टर-10 स्थित कंपनी के दफ्तर आए तो उन्हे कंपनी में ताला मिला। उन्होंने गार्ड से पूछताछ की तो पता चला कंपनी वहां से रातों-रात अपना सामान लेकर भाग गयी। इस दरम्यान उन्होंने अपने फ्लैट के लिए बिल्डर को 33.50 लाख रुपये दे चुके थे।
उन्होंने बताया कि अन्य बायर्स से उन्हें पता चला की कंपनी ने दर्जनों लोगों के साथ धोखाधड़ी कर फरार हो गई है। उन्होंने थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। सोमवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
जिसमें पीड़ित ने महीम मित्तल, आसित मित्तल, एसयू जाफर, उमेश गर्ग व कंपनी प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं, सूत्रों की मानें तो कंपनी पर नोएडा व दिल्ली में धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं।