फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud of six lakhs from a girl in the name of job in Delhi

मेडिकल के लिए मांगी अश्लील तस्वीर: नौकरी के नाम पर युवती से छह लाख की ठगी, वेबसाइट के जरिये आया था ऑफर

Thu, 20 Jul 2023 07:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 20 Jul 2023 07:25 PM IST
सार

परेशान होकर पीड़िता ने पिता को सारी बात बताई। अब पिता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Fraud of six lakhs from a girl in the name of job in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में शाहदरा जिला के गीता कालोनी इलाके में एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवती से छह लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी पीड़िता से उसकी अश्लील फोटो मांगने लगे। आरोपियों का कहना था कि नौकरी के लिए मेडिकल क्लीयर करने में उसकी एक बिना कपड़ों की तस्वीर चाहिए। परेशान होकर पीड़िता ने पिता को सारी बात बताई। अब पिता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता परिवार के साथ शास्त्री नगर, गीता कालोनी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पीड़िता ने नौकरी के लिए अपना बायोडाटा एक वेबसाइट पर डाला हुआ था। 20 नवंबर 2022 को वेबसाइट से एक मैसेज मिला। आरोपी ने खुद को एक नामी एयरलाइंस का एचआर अधिकारी बताया। आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी देने का वादा किया। इसके बाद पीड़िता से चयन फीस, रजिस्ट्रेशन, नियुक्ति पत्र, बॉन्ड पेपर्स, यूनिफॉर्म और लैपटॉप के नाम पर छह लाख रुपये ले लिए। सारी पेमेंट अलग-अलग यूपीआई आईडी से की गई। इसके बाद भी आरोपी रुपयों की डिमांड करने लगे। पीड़िता को नौकरी नहीं दी गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि मेडिकल के लिए उनको पीड़िता की एक बिना कपड़ों की तस्वीर चाहिए।

विज्ञापन

 

पीड़िता ने आरोपियों को तस्वीर देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी तस्वीर देने पर जोर देने लगे। पीड़िता ने सारी बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद भी आरोपी कॉल और मैसेज कर पीड़िता को परेशान करते रहे। युवती के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद बुधवार को शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed