{"_id":"5fa4a7b136cb731340400eda","slug":"fraud-of-millions-from-over-150-people-in-the-name-of-branded-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड सामान के नाम पर 150 से अधिक लोगों से लाखों की ठगी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड सामान के नाम पर 150 से अधिक लोगों से लाखों की ठगी, गिरफ्तार
Fri, 06 Nov 2020 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी कंपनियों के जूते, कपड़े, बेल्ट व अन्य ब्रांडेड सामान बेहद कम कीमत में बेचने का झांसा देकर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले गैंग का उत्तर-पूर्वी जिले के साइबर सेल ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में गगन विहार, साहिबाबाद निवासी मुख्य आरोपी राकेेश कुमार (27) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ने देशभर के करीब 150 से अधिक लोगों से लाखों रुपये ऑनलाइन ठग लिए। पुलिस को इसके दूसरे साथी गोल्डी की तलाश है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पकड़े गए आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि वेस्ट करावल नगर निवासी मोनू कुमार कुमार ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत खजूरी थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने मोनू से कहा कि वह नामी कंपनी के कपड़े, जूते व अन्य सामान उसे बेहद कम कीमत में दे सकता है।
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़ित को एक वेबसाइट का एड्रेस भी दिया। वहां से सामान पसंद कर उसका आर्टिकल नंबर नोट कर बताने और उसकी पेमेंट लिए कहा गया। मोनू ने कई आइटम पसंद कर आरोपियों के खाते में 42 हजार रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पीड़ित को कोई सामान नहीं मिला। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने अपने नंबर बंद कर लिये।
शिकायत मिलने के बाद जिले की की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर विनय यादव, एसआई नरेश कुमार व अन्यों की टीम ने पीड़ित के खाते से आरोपियों के खाते में ट्रांसफर हुई रकम की जानकारी जुटाई। पता चला कि सारी रकम किसी राकेश कुमार नामक शख्स के खाते में गई है। पुलिस जांच करते हुए उस तक पहुंच गई। राकेश को साहिबाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।