{"_id":"7232ebc923d0fed187e2006232ae7663","slug":"fragmented-public-anger-at-arbitrary-builder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर की मनमानी पर लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर की मनमानी पर लोगों का फूटा गुस्सा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्धारित समय से पांच साल ज्यादा होने के बाद भी फ्लैट पर कब्जा न मिलने से गुस्साए खरीदारों ने वैशाली सेक्टर-3 स्थित जयपुरिया बिल्डकान के बिल्डर के घर स्काईटेक मगध अपार्टमेंट के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लोगों ने बिल्डर की मनमानी नहीं सहेंगे, अपना घर लेकर रहेंगे, बिल्डर हाय-हाय जैसे नारे लिखे बैनर लेकर नारेबाजी भी की। रविवार को हुए प्रदर्शन में भाग लेने के लिए खरीदार मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और नोएडा से पहुंचे। प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहें।
विज्ञापन
क्रासिंग्स रिपब्लिक के जयपुरिया अपार्टमेंट में 2006 में लोगों ने घर बुक कराया था। बिल्डर ने 2009 में लोगों को फ्लैट देने की बात कही थी। लेकिन 2014 में भी लोगों को आशियाना नहीं मिला। लोगों का कहना है कि बिल्डर लोगों से एक्स्ट्रा पैसे मांग रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि बिल्डर ने अब तक सीवर और बिजली का कनेक्शन नहीं लिया। बात करने पर कहता है कि अथॉरिटी को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। इसके साथ ही लोगों से 10 से 12 लाख रुपये ज्यादा मांग रहा है। बात करने पर निर्माण सामग्री महंगी होने की बात कर रहा है।
लोगों का कहना है कि मकान तो पांच साल पहले ही देना था। अब वह बढ़े हुए दाम क्यों दें। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे वरुण सेन ने बताया कि 2009 में बिल्डर को फ्लैट देना था। फ्लैटों के लिए कुछ लोगों ने पूरे पैसे और कुछ ने 95 प्रतिशत दिए हैं।
25 लोगों का रजिर्स्ट्रेशन भी हो चुका है। लोगों को यह उम्मीद थी कि पांच साल पहले ही उन्हें फ्लैट मिल जाना चाहिए था लेकिन बिल्डर लोगों को घर देने में आनाकानी कर रहा है।
इस मामले में जीडीए, पुलिस के साथ ही कंज्यूमर कोर्ट में भी शिकायत की गई है। प्रदर्शन में सुधीर महाजन, विप्लव बोस, एंथनी, शैलेंद्र, सरवेंद्र विक्रम सिंह, मेजर चरण सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।