{"_id":"5e63c0f08ebc3eebb34235cc","slug":"fourth-coronavirus-patient-found-in-delhi-sample-sent-to-pune-for-re-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिला कोरोनावायरस का चौथा मरीज, दोबारा जांच के लिए पुणे भेजा गया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिला कोरोनावायरस का चौथा मरीज, दोबारा जांच के लिए पुणे भेजा गया सैंपल
Sat, 07 Mar 2020 09:26 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 07 Mar 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में एक और मरीज कोरोनावायरस पॉजीटिव मिला है। हालांकि मरीज में संक्रमण की पुष्टि के लिए दोबारा सैंपल पुणे स्थित लैब भेजा है। फिलहाल महिला मरीज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया है। अभी तक दिल्ली में तीन पॉजीटिव केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के केस नंबर दो यानि पेटीएम कर्मचारी की पत्नी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली एम्स भेजा था जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में कोविड 19 के संक्रमण की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
हालांकि रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि अंतिम बार पुष्टि के लिए सैंपल को पुणे स्थित लैब में भेजा है। फिलहाल महिला मरीज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब तक अस्पताल में 12 केस पॉजीटिव हैं। जबकि आठ संदिग्ध मरीज भी भर्ती हैं।
विज्ञापन