फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four year old girl kidnapped and murdered in Narela

सनकी पति: मायके से पत्नी के नहीं आने पर साले की बेटी का अपहरण कर की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

Mon, 23 Sep 2024 10:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 23 Sep 2024 10:57 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात एक व्यक्ति ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना में अपनी चार साल की बेटी के गायब होने की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Four year old girl kidnapped and murdered in Narela
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक युवक ने पत्नी को मायके से नहीं भेजने से नाराज होकर साले की चार साल की बेटी को अगवा कर लिया। बाद में उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अमरदीप को यूपी के सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीडियो कॉलिंग कर आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात एक व्यक्ति ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना में अपनी चार साल की बेटी के गायब होने की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी का उसी के जीजा ने अगवा किया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जिसमें पता चला कि पीड़ित की बहन की शादी आरोपी से हुई है। दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता रहता है। पीड़ित की बहन झगड़ा करने के बाद अपने मायके आ गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर आरोपी ने अपने साले को फोन अपनी पत्नी को वापस भेजने के लिए कहा। साथ ही धमकी दी कि पत्नी को नहीं भेजने पर वह उसकी बेटी को अगवा कर लेगा। परिवार वालों को लगा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन बेटी के गायब होने के बाद पीड़ित ने आरोपी से फोन पर बात की। आरोपी ने अगवा करने की बात मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed