फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four year old child found in nursery in injured condition at sahibabad

जख्मी हालत में नर्सरी में मिला 4 साल का बच्चा, बोला- अंकल बचा लो

Sat, 18 May 2019 02:26 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 May 2019 02:26 AM IST
Four year old child found in nursery in injured condition at sahibabad
- फोटो : अमर उजाला

कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू होटल के पास एक नर्सरी में बुधवार शाम घायल हालत में चार साल का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चा बेहोशी की हालत में था और चेहरे पर धारदार हथियार से काटा गया था। नर्सरी संचालक ने पुलिस को सूचना देकर बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल बच्चे के चेहरे की सर्जरी हुई है। चेहरे पर गंभीर चोट होने के कारण बच्चा कुछ बोल नहीं पा रहा है। पुलिस दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र के थानों और सोशल मीडिया पर बच्चे के फोटो डालकर परिवार का पता लगा रही है।



कौशांबी चौकी इंचार्ज शरद कांत शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढे़ चार बजे बच्चे के श्यामा निकुंज नर्सरी में पड़े होने की सूचना मिली। नर्सरी संचालक गुड्डी निवासी ग्रेटर नोएडा की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे के चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।


इलाज के दौरान बच्चा होश में नहीं आ सका है। इससे पुलिस कर्मी उस से खुलकर नाम, माता-पिता की की जानकारी नहीं कर पा रहे हैं। शरद कांत ने बताया कि बच्चे का इलाज जारी है। बच्चे को पूरी तरह सही होने में कई दिन लग जाएंगे। बच्चे के सही होने के बाद पुलिस परिवार के बारे में जानकारी कर सकेगी। 

विज्ञापन

पढ़े-लिखे घर का लग रहा बच्चा

चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्चा स्कूल में पढ़ता है। अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान उसे दर्द हो रहा था। इस दौरान वह बोल रहा था प्लीज, सर मुझे बहुत दर्द हो रहा है। बच्चे ने सफेद टी शर्ट और नीली जींस का निक्कर पहना है। बच्चे के एक पैर में चप्पल थी, जबकि दूसरी चप्पल आसपास नहीं मिली है।

माना जा रहा है कि बच्चे को बेहोशी की हालत में नर्सरी में फेंका गया होगा। पुलिस जांच में पता चला है कि बुधवार को बच्चे को नर्सरी में फेंका गया था, उस दिन नर्सरी में पावर कारपोरेशन की ओर से काम चल रहा था। इस दौरान नर्सरी का दूसरा गेट खुला था। इसी गेट से बच्चे को नर्सरी के अंदर फेंक गया होगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 

आधार के जरिये भी पुलिस करेगी पहचान
शरदकांत ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार होने के बाद ही आईसीयू से बाहर लाया जाएगा। इसके बाद ही आधार कार्ड मशीन पर उसकी उंगलियों के निशान लेकर पहचान का प्रयास किया जाएगा। आसपास के जिले, दिल्ली और अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस सोशल साइट पर बच्चे की फोटो और मैसेज वायरल कर पहचान का प्रयास कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed