{"_id":"56919392afc92ccd21396ce2613fcf2f","slug":"four-wheeler-auto-in-delhi-hindi-news-bm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बदला ऑटो का रूप, जानिए खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बदला ऑटो का रूप, जानिए खूबियां
Updated Thu, 02 Oct 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
राजधानी की सड़कों पर चार पहिये वाला ऑटो भी दौड़ने लगा है। दिल्ली परिवहन विभाग ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। तीन लोगों को इसके लिए परमिट दिया गया है जबकि दस लोग इसके लिए कतार में हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनसार, टाटा कंपनी ने यह चार पहिया ऑटो बनाया है जिसे आइरिस नाम दिया गया है। ऑटो भले ही चार पहिये का हो, लेकिन इसमें सवारी अभी भी पहले की ही तरह सिर्फ तीन बैठेगी।
विज्ञापन
दो सवारी पीछे की सीट पर जबकि एक ड्राइवर के साथ आगे बैठेगी। किराया भी सामान्य तीन पहिये वाले ऑटो की ही तरह है। मिनी वैन की तरह दिखने वाला यह ऑटो चारों तरफ से कवर है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानिए इस ऑटो में क्या है खास?
कंपनी का दावा है कि यह तीन पहिये वाले ऑटो से ज्यादा सुरक्षित है। विभाग जल्द ही एनसीआर परमिट के लिए इसी ऑटो को तवज्जो देने पर करेगा। नए परमिट के अलावा काई भी रिप्लेसमेंट से भी चार पहिये वाला ऑटो ले सकता है।
मिल सकता है एनसीआर परमिट
बुराड़ी ऑटो यूनिट के डीसी एस रॉय शांतनु ने बताया कि रजिस्ट्रेशन का काम शुरू किया गया है। अभी तीन ऑटो का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कुछ और चार पहिये वाले ऑटो के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन आए हैं। एनसीआर परमिट को लेकर प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसे तवज्जो दी जाएगी या नहीं अभी तय नहीं है।
यह हैं खासियत
- चालक के अलावा तीन सवारियां बैठेंगी।
- मिनी वैन की तरह ऑटो चारों तरफ से कवर है।
- सामान्य ऑटो की तरह है इसका किराया।