फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four-storey house collapses at Delhi-Loni border, no casualties

Delhi NCR News: दिल्ली-लोनी बॉर्डर पर चार मंजिला मकान जमींदोज, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
- करावल नगर स्थित प्रकाश विहार में हुआ हादसा, यूपी प्रशासन करवा रहा था नाले की खुदाई, आ गई थी मकान में दरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बुधवार शाम दिल्ली-लोनी की सीमा पर स्थित चार मंजिला मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पिछले कुछ समय से यूपी प्रशासन प्रकाश विहार इलाके में नाले की खुदाई का काम कर रहा है। इस कारण मकान में दरार आने से यह हादसा हो गया।
हादसे में पड़ोस के दो अन्य मकानों को मामूली रूप से क्षति पहुंंची है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग, डीडीएमए समेत बाकी बचाव दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस ने मकान मालिक पशुपाल का बयान दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच की जा रही है। मकान गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करावल नगर थाना पुलिस उसको भी कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि हादसा गली नंबर-2, प्रकाश विहार, करावल नगर थाना एरिया में हुआ। पशुपाल 25 गज के चार मंजिला मकान में रहते हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने ऊपर चार मंजिल व नीचे दुकान बनाई थीं।
ऊपर की मंजिलों पर किरायेदार रहते हैं। मकान बिल्कुल दिल्ली-लोनी की सीमा पर मौजूद था। इस मकान का अगला वाला मकान यूपी की सीमा में मौजूद है। प्रकाश विहार का ज्यादातर हिस्सा लोनी में मौजूद है। इसी वजह से यहां पर यूपी प्रशासन पिछले करीब दो माह से नाले का निर्माण करा रहा है। इसके लिए जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा है।

चार दिन पहले खुदाई के दौरान मशीन से पशुपाल के मकान का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे उनके मकान में दरार आ गई थी। मकान हल्का सा एक ओर झुक गया था। एहतियात के तौर पर पशुपाल ने किरायेदारों से मकान खाली करवा लिया था। बुधवार को पशुपाल दुकान पर मौजूद था। इस बीच मकान में तेजी से दरारें आने लगी। इस बीच आसपास से लोगों को हटा दिया गया। शाम करीब पौने सात बजे मकान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed