{"_id":"659971e8cb032b038d0cbeea","slug":"four-properties-belonging-to-members-of-lawrence-bishnoi-organized-terrorist-crime-syndicate-were-seized-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर एनआईए का एक्शन, तीन राज्यों में सिंडिकेट सदस्यों की संपत्तियां की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर एनआईए का एक्शन, तीन राज्यों में सिंडिकेट सदस्यों की संपत्तियां की जब्त
Sat, 06 Jan 2024 09:00 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 06 Jan 2024 09:00 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी एक टीम ने तीन राज्यों में छापेमारी की। लॉरेंस बिश्नोई संगठित आतंकवादी-अपराध सिंडिकेट के सदस्यों की संपत्तियों को जब्त किया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को तीन राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई संगठित आतंकवादी-अपराध सिंडिकेट के सदस्यों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई करते हुए एनआईए की टीम ने चार संपत्तियों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई देश में आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ को ध्वस्त करने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तीन अचल और एक चल संपत्ति जब्त की गई। एनआईए ने जांच में पाया कि ये सभी संपत्तियां टेरर फंडिंग के जरिए खरीदी गईं। इनका इस्तेमाल आतंकी साजिश रचने और गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जाता था। कुर्क की गई संपत्तियों में लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में एक फ्लैट शामिल है, जो उत्तर प्रदेश में आतंकी गिरोह के आश्रयदाता विकास सिंह का था।
विज्ञापन