{"_id":"beeb2e837226eca9c56d57295188a47a","slug":"four-players-would-participate-in-national-games-from-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी के चार खिलाड़ी लेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी के चार खिलाड़ी लेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 10 Nov 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके शहर के चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
इसमें नेशनल स्कूल गेम्स में गौरव व योगेंद्र चयनित हुए हैं। वहीं सीबीएसई नेशनल क्लस्टर में अंकित भड़ाना और विक्रांत का चयन हुआ है।
एथलीट कोच धर्मेंद्र ने बताया कि गौरव ने रोहतक में आयोजित हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में रजत व 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है।
वहीं योगेंद्र ने 800 मीटर दौड़ में गोल्ड और 400 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों ही खिलाड़ी नासिक में दिसंबर में होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
वहीं, सीबीएसई नेशनल क्लस्टर में अंकित भड़ाना व विक्रांत रांची में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे।