{"_id":"39d37f2be2c2113efdba28bf57501d41","slug":"four-persons-of-delhi-suicides-including-a-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड की इन 4 घटनाओं को पढ़कर दहल उठेंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड की इन 4 घटनाओं को पढ़कर दहल उठेंगे आप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jan 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मंगलवार को अलग-अलग जगह नाबालिग समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गली नंबर-15 हर्ष विहार निवासी सुधीर नाम के युवक ने अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
छानबीन के दौरान पता चला कि कुछ समय पहले सुधीर की पत्नी डेढ़ साल की बेटी को लेकर मायके चली गई थी, तभी से वह परेशान था। पुलिस इसे ही आत्महत्या का कारण मान रही है।
यह भी पढ़ें: बर्दाश्त नहीं हुई पत्नी से दो पल की जुदाई, दे दी जान
वहीं 12/208, कल्याणपुरी में रहने वाली कुंती (16) ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कुंती के परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई व एक बहन है। बताया गया है कि कुंती का अपने छोटे भाइयों से मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बात से नाराज होकर उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना कृष्णा नगर में हुई। यहां मूलरूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला नवीन (23) निर्माणाधीन बिल्डिंग में चौकीदार था। मंगलवार दोपहर उसने इमारत में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
इधर, जैतपुर विस्तार में रहने वाले मेडिकल रिप्रजेंटेटिव संदीप (27) ने मंगलवार सुबह घर में फांसी लगा ली। पुलिस परिवार से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।