{"_id":"f303b1ffdc8d5f11e762f894c6ac3202","slug":"four-people-were-killed-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 06 Dec 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। चार दिन पहले सड़क हादसे का शिकार एक युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं एक अन्य मामले में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
रोहतक के खरक चट्टान गांव निवासी पवन (25) को शनिवार भोर पहर अनखीर चौकी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने परिजनों को हादसे की सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गोंडा मोहबताबाद गांव निवासी जीते (08) शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कुशी नगर यूपी निवासी राजू शर्मा दो दिसंबर की रात एक विवाह कार्र्यक्रम में शामिल होकर मथुरा रोड स्थित अपने कमरे पर लौट रहा था। बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यूपी बुलंदशहर के कसेरा गांव निवासी आसिफ सूरजकुंड स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। शुक्रवार शाम वह सूरजकुंड गांव में साथियों के साथ टेंट तान रहा था। अचानक उसके सिर पर सीढ़ी गिर गई। इलाज के लिए लाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-51 निवासी गौरव जैन को शुक्रवार रात इंतजार फार्म के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। राहुल कॉलोनी निवासी भविष्य (07) पुत्र धर्मपाल और कार्तिक (05) प्रतापसिंह शनिवार सुबह घर से मुल्ला चौक के पास स्थित सरकारी स्कूल जा रहे थे। चिमनी बाई धर्मशाला के पास अनियंत्रित गति वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। बच्चों को इलाज के लिए बीके में भर्ती कराया गया है।