{"_id":"57c302e54f1c1b8364d4f6d4","slug":"four-new-ac-buses-in-the-city-from-september-1-will-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 1 सितंबर से होगा चार नई एसी बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 1 सितंबर से होगा चार नई एसी बसों का संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से चार नई एसी बसों का संचालन 1 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों व निजी ऑपरेटर्स के बीच बातचीत चल रही है। रोडवेज प्रबंधन ने निजी ऑपरेटर्स को लंबी दूरी वाले रूट पर बसों के संचालन की सलाह दी है।
विज्ञापन
दरअसल, यूपी रोडवेज व प्राइवेट ऑपरेटर्स के बीच अनुबंध के आधार पर बसें चलाने का फैसला किया गया है। इस पर मुख्यालय से मुहर लगने के बाद 45 एसी बसों के संचालन का रास्ता साफ हुआ है। अब ऐसे बस मालिकों की ओर से बसें लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रोडवेज की आरएम शरद सिंह ने बताया कि चार नई एसी बसें तैयार होने की सूचना बस मालिकों ने दी है। इन बसों को 1 सितंबर से चलाने पर सहमति बनी है।
बस मालिकों को कई रूट पर बसें चलाने की अनुमति मिली है। लेकिन रोडवेज प्रबंधन ने फिलहाल उन्हें लंबी दूरी के रूट कानपुर, एटा और सहारनपुर के लिए बसें चलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
हालांकि अंतिम फैसला 30-31 अगस्त को होगा। उक्त तिथियों में यह निर्णय लिया जाएगा कि किन रूट पर बसें चलानी हैं। इसके बाद इनका किराया तय किया जाएगा और बाकायदा उद्घाटन कराकर बसें चलाई जाएंगी।
बता दें कि 10 साधारण बसों का संचालन भी 1 सितंबर से करने की घोषणा रोडवेज प्रबंधन ने की है। संभावना है कि ये 10 साधारण बसें ग्रेटर नोएडा डिपो से चलाई जाएंगी। इस संबंध में भी अंतिम फैसला दो-तीन दिन में होगा।