{"_id":"5e20e06e8ebc3e4b0e4c8a3f","slug":"four-mm-of-rain-in-entire-delhi-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल दिन भर में पूरी दिल्ली में हुई चार मिमी बारिश, दिन का तापमान दो डिग्री नीचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल दिन भर में पूरी दिल्ली में हुई चार मिमी बारिश, दिन का तापमान दो डिग्री नीचे
Fri, 17 Jan 2020 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
rain in delhi
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मौसम ने बृहस्पतिवार एक बार फिर करवट ली। दिन भर अलग-अलग इलाकों में बारिश की फुहारें पड़ती रहीं। वहीं, हवा की चाल भी तेज रही। इससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि, लगातार बदलती हवा की दिशा में थोड़ी राहत रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को एक बार फिर हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी रहेगी। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। दूसरी तरफ अगले एक हफ्ते तक बारिश होने का अंदेशा भी मौसम विभाग को नहीं है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दिन भर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश होती रही। मौसम विभाग ने दिन भर में चार मिमी बारिश रिकार्ड की। सबसे ज्यादा फुहार लोदी रोड व रिज एरिया में हुई। इससे तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि गुजरी रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की दिशा पुरवा, पछुआ और उत्तर पश्चिमी रही।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी रहेगी। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। दूसरी तरफ आसमान में बादल होने के बावजूद बारिश होने का अंदेशा नहीं है। इस बीच सुबह कोहरा भी छाया रहेगा।
मौसम का पूर्वानुमान:
अधिकतम तापमान: 16.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 9.5 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त: 5:48 बजे।
सूर्योदय: 7:15 बजे।