फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four miscreants arrested for snatching police claimed to solve 17 cases

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शातिर बदमाश: झपटमारी और वाहन चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम, दो खरीदार भी पकड़े गए

Tue, 28 Jun 2022 02:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Jun 2022 02:19 AM IST
सार

पुलिस ने एक सूचना पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों अंकित, आकाश, शुभम और प्रभाकर को गिरफ्तार कर लिया। खरीदार प्रभाकर और दीपक को भी पकड़ा  है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक सोने की चेन, दो मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Four miscreants arrested for snatching police claimed to solve 17 cases
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वारका जिला पुलिस ने झपटमारी और वाहन चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके निशानदेही पर दो खरीदार को भी पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच सोने की चेन, दो मोबाइल फोन और तीन बाइक बरामद की है। पुलिस ने मुथूट फाइनेंस में गिरवी एक सोने की चेन बरामद की है, जिसे एक खरीदार ने गिरवी रखा था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी से 17 मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पालम गांव निवासी विकास, बिंदापुर निवासी शुभम आकाश और डाबड़ी निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। वहीं खरीदार की पहचान गोयला डेयरी निवासी दीपक और डाबड़ी निवासी प्रभाकर के रूप में हुई है। दीपक अपने भाई के साथ पालम में गहने की दुकान चलाता है। वहीं प्रभाकर नारायणा स्थित पीवीआर सिनेमा के कैंटिन में काम करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विकास पर लूटपाट और झपटमारी के 32 मामले दर्ज हैं। जबकि अन्य बदमाशों पर आधा दर्जन मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि झपटमारी के वारदातों की जांच का जिम्मा जिले के स्पेशल स्टाफ और वाहन चोरी निरोधक शाखा को सौंपा गया। पुलिस घटनास्थलों के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और बदमाशों की पहचान की। हवलदार विजय को विक्की नाम के बदमाश के गणपति चौक पर आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक सोने की चेन और उत्तम नगर से चुराई गई बाइक मिली। पुलिस ने उसके निशानदेही पर खरीदार दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की ने बताया कि वह पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ झपटमारी करता था। दोनों इलाके में बंटी बबली के नाम से जाने जाते थे। वहीं 26 जून को पुलिस ने एक सूचना पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों अंकित, आकाश, शुभम और प्रभाकर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभाकर खरीदार है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक सोने की चेन, दो मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है। प्रभाकर बदमाशों से सोने की चेन खरीदने के बाद उसे मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed