फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four minor boys arrested on loot case.

ऋतिक की दीवानगी ने बना दिया लुटेरा

Fri, 26 Sep 2014 08:26 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
four minor boys arrested on loot case.

गाजियाबाद में कविनगर पुलिस ने बंद घरों में निशाना बनाने वाले गैंग के चार चोरों को पकड़ा है। ये लोग चोरी के जेवरों को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखते थे। 14 वर्षीय गैंग सरगना बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन जैसा डांस सीखने और रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए चोर बन गया।

विज्ञापन


यह दिल्ली में एक अकादमी में डांस सीख रहा था। हेयर कटिंग और ब्रांडेड कपड़ों पर हजारों खर्च करता था। यह गैंग अब तक 25 से ज्यादा वारदात कर चुका है। पुलिस ने पांच वारदातों का खुलासा करते हुए सोने के जेवर और नगदी बरामद की है।
विज्ञापन


कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि पकड़े गए चोरों में सूरज चौधरी संजयनगर , बुलंदशहर निवासी विनीत राजनगर और पिंटू रईसपुर में रहता है। तीनों 5वीं से 8वीं तक पढ़े हैं। दिन में दुकानों पर काम करते हैं और रात में बंद घरों में चोरी करते हैं। गैंग का 14 वर्षीय लीडर संजयनगर में एन-ब्लाक में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन डांसर बनने का है सपना

four minor boys arrested on loot case.

इनके पास से दो हजार रुपये, सोने का लाकेट, कड़ा, दो चाकू और दो आला नकब बरामद किए हैं। गैंग ने 16 जून को संजयनगर में अनिल त्यागी, 27 को राजनगर में सुचि शर्मा, 20 अगस्त राजनगर में विजय कुमार, दो सितंबर को संजयनगर और 12 सितंबर को शास्त्रीनगर में चोरी की थीं।

इस दौरान लाखों के जेवर और नगदी पार की थी। चोरी का माल मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखते थे। एसएचओ ने बताया कि ये चारों पहले भी जेल जा चुके हैं। तीन को डासना जेल और नाबालिग सरगना को बाल सुधार गृह मेरठ भेजा गया है। इस गैंग का सदस्य टारजन भागा हुआ है।

मैं बेहतरीन डांसर बनना चाहता हूं: गैंग लीडर
बकौल एसएचओ, नाबालिग गैंग लीडर ने बताया कि वह ऋतिक रोशन की तरह बेहतरीन डांसर बनना चाहता है। टीवी पर डांस रियलिटी शो में आने की भी उसकी ख्वाहिश है। इसीलिए पिछले कई महीनों से वह दिल्ली में डांस सीख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed