फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four men in Delhi lost job due to lockdown started doing loot crimes

दिल्ली: लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद बनाया गिरोह, मजदूरों से करने लगे लूटपाट, चार गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2020 11:20 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 20 Oct 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Four men in Delhi lost job due to lockdown started doing loot crimes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद चार युवाओं ने अपराध का रास्ता चुनकर लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। गिरोह के सदस्य दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मजदूरों को अपना निशाना बनाते थे। यह लोग पहले मजदूरों से झगड़ा करते, जिसके बाद चाकू की नोंक पर उनकी साइकिल लूटकर फरार हो जाते।

विज्ञापन


गोविंदपुरी पुलिस ने रविवार को इस गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू और एक टूटा हुआ मोबाइल मिला है। टूटे मोबाइल के जरिए यह लोग रास्ते से जा रहे मजदूरों से झगड़ते और उन्हें अपना निशाना बनाते थे। आरोपियों की पहचान सचिन, राजेश, कृष्णा और रोहित के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


दक्षिण पूर्वी दिल्ली के एडिशनल पुलिस उपायुक्त कुमार ज्ञानेश ने बताया कि, 17 अक्तूबर को फयाज नाम के युवक ने साइकिल लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ओखला औद्योगिक क्षेत्र में दो युवक उसकी साइकिल से आकर टकरा गए और एक टूटे हुए फोन को सड़क पर फेंक कर उस पर फोन तोड़ने का आरोप लगाकर हर्जाना मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उसकी तलाशी ली, लेकिन कोई मंहगा सामान ना मिलने पर उन्होंने उसकी साइकिल लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की और ओखला क्षेत्र से चारों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि लूटी हुई साइकिल बदरपुर में किसी शख्स को बेची है। सभी आरोपी गोविंदपुरी इलाके में एक किराए के मकान में रहते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed