{"_id":"5d741e708ebc3e015c0ca029","slug":"four-man-beaten-up-in-suspicion-of-child-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर समझ चार युवकों को पीटकर किया अधमरा, लड़की के भेष में नाटक दिखाकर मांगते थे पैसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर समझ चार युवकों को पीटकर किया अधमरा, लड़की के भेष में नाटक दिखाकर मांगते थे पैसे
Sun, 08 Sep 2019 02:48 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
भीड द्वारा रणहौला में बच्चा चोरी के शक में पीटे युवक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणहौला इलाके में शुक्रवार शाम को बच्चा चोरी करने के शक में लोगों ने चार युवकों की जमकर पिटाई कर उन्हें अधमरा कर दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि युवक लड़की के भेष में एक बच्ची को अगवा करने का प्रयास कर रहे थे, जबकि युवकों का कहना है कि वे इस भेष में सभी मार्केट में नाटक दिखाकर रुपये मांगते हैं।
विज्ञापन
पुलिस युवकों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को रणहौला इलाके में स्थित काली माता मंदिर के पास एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची निजी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार युवक सलवार सूट पहनकर लड़की के भेष में ऑटो से वहां पहुंचे और बच्ची को जबरदस्ती ऑटो में बिठाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
बच्ची के चिल्लाने पर बाइक सवार लोगों ने ऑटो के आगे अपनी बाइक लगाकर युवकों को रोका और पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल करवाया और फिर उनसे पूछताछ शुरू की। युवकों की पहचान राजन, विक्रम, बबलू और प्रभु के रूप में हुई है। सभी रणहौला इलाके में रहते हैं। युवकों ने पूछताछ में बच्ची को अगवा करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया।
विज्ञापन
युवकों ने बताया कि वे सभी लड़की के भेष में मार्केट में नाटक दिखाकर पैसे मांगते हैं। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए युवकों से मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।