फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four major Delhi Metro corridors affected by Jantar Mantar protest; 17 stations closed throughout the day.

Delhi NCR News: जंतर-मंतर प्रदर्शन से दिल्ली मेट्रो के चार प्रमुख कॉरिडोर प्रभावित, 17 स्टेशन दिनभर बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली स्टेशन भी दोपहर में हुआ बंद, यात्रियों को बदलना पड़ा रूट; सड़क यातायात और कैब किराए पर भी पड़ा असर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो के चार प्रमुख कॉरिडोर का संचालन प्रभावित रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया।
दोपहर करीब 1:15 बजे नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी एहतियातन बंद कर दिया गया। हालांकि शाम को मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन खोल दिए गए, लेकिन अधिकांश स्टेशन देर शाम तक बंद रहे। इसके चलते लुटियंस दिल्ली का बड़ा हिस्सा करीब साढ़े 12 घंटे तक मेट्रो नेटवर्क से लगभग कटा रहा और लाखों यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़े।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक दिन पहले ही प्रभावित स्टेशनों को बंद रखने की सूचना जारी कर दी थी। तय समय से इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि मेट्रो ट्रेनें बिना रुके गुजरती रहीं। इससे यात्रियों को दो से चार स्टेशन पहले या बाद में उतरकर ऑटो, ई-रिक्शा और कैब का सहारा लेना पड़ा। कनॉट प्लेस, केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लू, येलो, वायलेट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर दिखा सबसे ज्यादा असर
सबसे अधिक असर ब्लू, येलो, वायलेट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर देखने को मिला। ब्लू लाइन पर रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक कई स्टेशन बंद रहे। येलो लाइन पर चावड़ी बाजार, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग और जोर बाग स्टेशन पहले से बंद थे, जबकि दोपहर में नई दिल्ली स्टेशन भी बंद कर दिया गया। वायलेट लाइन पर आईटीओ, दिल्ली गेट, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और खान मार्केट स्टेशन प्रभावित रहे। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर शिवाजी स्टेडियम स्टेशन बंद रहा और नई दिल्ली स्टेशन बंद होने के बाद इस लाइन का प्रमुख इंटरचेंज भी ठप हो गया।
दोपहर बाद यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने से दोपहर बाद यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। सुबह तक यह स्टेशन खुला होने से लोग यहां उतरकर कनॉट प्लेस, आरएमएल अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय मंत्रालयों और जंतर-मंतर तक पहुंच रहे थे। स्टेशन बंद होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का संचालन यशोभूमि से धौला कुआं तक सीमित हो गया और नई दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा बंद हो गई। हालांकि डीएमआरसी ने कहा कि स्टेशन बंद रहने के बावजूद कुल फुटफॉल पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।

सड़क यातायात भी हुआ प्रभावित
मेट्रो स्टेशनों के बंद होने का असर सड़क यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस और आईटीओ क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। ऑटो, ई-रिक्शा और ऑनलाइन कैब सेवाओं की मांग बढ़ने से यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक किराया चुकाना पड़ा।
इन कॉरिडोरों पर रहा सबसे ज्यादा असर
ब्लू लाइन (7 स्टेशन): रामकृष्ण आश्रम मार्ग, राजीव चौक, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस, सेवा तीर्थ और इंद्रप्रस्थ।
येलो लाइन (7 स्टेशन): चावड़ी बाजार, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, जोर बाग तथा दोपहर बाद नई दिल्ली स्टेशन।
वायलेट लाइन (6 स्टेशन): आईटीओ, दिल्ली गेट, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और खान मार्केट।
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन: शिवाजी स्टेडियम स्टेशन बंद रहा। दोपहर में नई दिल्ली स्टेशन बंद होने के बाद इस लाइन का प्रमुख इंटरचेंज भी प्रभावित हो गया।
नोट: राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय इंटरचेंज स्टेशन हैं, इसलिए ये एक से अधिक कॉरिडोर में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed