{"_id":"611db8a29a00e30535edbd1ffbf8138c","slug":"four-killed-in-cyber-city-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहे सड़क हादसे, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहे सड़क हादसे, चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में बीते 24 घंटों में अलग-अलग जगह हुए चार हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने चारों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर-40 थाना एरिया में शुक्रवार शाम को अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे आशीष नेगी (25) को लालबत्ती पर तेज रफ्तार में आ रहे थ्री व्हीलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर काफी दूर जाकर गिरी।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में बाइक सवार आशीष और उसके दोस्त नवल किशोर को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां शनिवार को आशीष की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा सोहना रोड पर हुआ। दो दिन पहले खेड़ला निवासी महिला शीला देवी (36) अपने पड़ोसी युवक के साथ बाइक पर गुड़गांव से वापस गांव जा रही थी। देरशाम शराब के नशे में चूर शंकर ने सेक्टर-47 के पास अपनी बाइक तेज रफ्तार में चल रही बस के पीछे ठोक दी।
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में घायल शंकर को पार्क अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोहना बस स्टैंड पर भी शुक्रवार सुबह पलवल रोडवेज डिपो की बस के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गौरव (30) कंपनी में काम करके बस से घर जा रहा था। सोहना बस स्टैंड पर युवक के उतरते वक्त चालक ने बस चला दी।
जिसमें युवक अनियंत्रित होकर बस के टायर के नीचे आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सोहना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शनिवार दोपहर को डीएलएफ एरिया में पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।