{"_id":"5ee2d6acdf1ff97a1b76bdf5","slug":"four-girls-are-also-among-those-who-threaten-the-victim-in-locker-room-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयज लॉकर रूम मामलाः पीड़िता को धमकी देने वालों में चार लड़कियां भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयज लॉकर रूम मामलाः पीड़िता को धमकी देने वालों में चार लड़कियां भी
Fri, 12 Jun 2020 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
बॉयज लॉकर रूम केस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉयज लॉकर रूम का पर्दाफाश करने वाली पीड़ित लड़की को धमकियां देने वालों में चार लड़किया हैं और इतने ही लड़के शामिल हैं। इन्होंने लड़की को देख लेने की धमकी दी थी और उसे ट्रोल किया था। दिल्ली पुलिस की साबइर सेल ने इंटाग्राम को पत्र लिखकर आरोपियों लड़के व लड़कियों की आईपी एड्रेस समेत अन्य डिटेल मांगी है, ताकि उनको पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
साइबर सेल की जांच में ये भी सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि पहले बॉयज लॉकर रूम व गर्ल्स लॉकर रूम एक ही था और इस ग्रुप का नाम जयका स्कर्ट-स्कर्ट गैंग था। साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है और साउथ कैंपस के एक कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
बॉयज लॉकर रूम में जब काफी अश्लील व आपतिजनक बातें होने लगीं तो लॉकर रूम के एक लड़के सदस्य ने ग्रुप छोडने से पहले ग्रुप का स्क्रीन शॉट ले लिया था और पीड़ित लड़की को भेज दिया था। पीड़ित लड़की ने इस स्क्रीन शॉट व स्नैपचैट के स्क्रीन शॉट को अपने मोबाइल के स्टेट्स पर लगा लिया था।
विज्ञापन
हालांकि स्नैपचैट के स्क्रीनशॉट का बॉयज लॉकर रूम से कोई मतलब नहीं है। बॉयज लॉकर रूम मई महीने के पहले सप्ताह में सामने आया था जबकि स्नैपचैट का स्क्रीनशॉट अप्रैल महीने का है। पीड़ित लड़की के स्टेट्स से ये वायरल होने लग गए और स्क्रीनशॉट को किसी ने ट्वीट कर दिया था। जब ये स्पष्ट हो गया कि दोनों स्क्रीनशॉट अलग-अलग है तो आरोपी व उनकी महिला दोस्तों को लगा कि उनके साथ गलत हुआ तो उन्होंने पीड़ित को धमकी देना व ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
पहले एक ही था ग्रुप
पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले जयका स्कर्ट-स्कर्ट गैंग में करीब 50 लड़के व लड़कियां थे। इस ग्रुप के लड़कों को लगा कि ग्रुप में लड़कियां होने की वजह से खुलकर बात नहीं कर पा रहे है तो उन्होंने अपना बॉयज लॉकर रूम बना लिया, जबकि लड़कियों ने गर्ल्स लॉकर रूम बना लिया था।
पीड़िता के हो गए थे 20 हजार फॉलोअर
बताया जा रहा है कि जब पीड़ित ने दोनों स्क्रीनशॉट अपने इंटाग्राम पर स्टेट्स लगाए तो उसके करीब 20 हजार फॉलोअर हो गए थे। ये बात भी सामने आ रही है कि हो सकता है लड़की ने ऐसा पब्लिसिटी पाने के लिए किया हो। पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है।