फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four Gangester arrested in Gurugram

सूर्या गैंग का सरगना समेत चार ईनामी बदमाश गिरफ्तार, सिर पर था एक लाख तक का ईनाम

Thu, 18 Jul 2019 04:35 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 18 Jul 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
Four Gangester arrested in Gurugram
चार बदमाश गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

हत्या, डकैती, लूट और फिरौती के दो दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाले दिल्ली पुलिस के ईनामी बदमाश सूर्या गैंग के सरगना लोकेश उर्फ सूर्या समेत चार बदमाशों को गुरुग्राम पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, जिन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया। चिकित्सकों के मुताबिक तीनों की हालत खतरे से बाहर है। बदमाश गुरुग्राम के एक नामी शस्त्र डीलर की हत्या की फिराक में थे। इनकी गिरफ्तारी से बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने बताया कि बुधवार देर रात 11 बजे अपराध शाखा पालम विहार प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र हुड्डा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। देर रात 2.30 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे के पास पुलिस टीम के पीछा करने पर टेकचंद नगर की ओर बदमाशों की गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर दस राउंड फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में नजफगढ़ निवासी लोकेश उर्फ सूर्या, झज्जर के जसौर खेड़ी गांव निवासी प्रदीप उर्फ सोनू व नीरज उर्फ संजू के पैर में गोली लगी जबकि जसौर खेड़ी गांव निवासी जगबीर को सही सलामत दबोच लिया और सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से तीनों को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लोकेश उर्फ सूर्या पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का ईनाम घोषित कर रखा है जबकि प्रदीप उर्फ सोनू व नीरज पर 50-50 हजार का ईनाम है। बदमाशों से एक भिवाड़ी से लूटी गई एक्सयूवी गाड़ी, एक सियाज कार, चार पिस्तौल व 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह में 8 से अधिक बदमाशों के होने की आशंका है। पुलिस इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed