{"_id":"d8e37464d8ab14a5239836dae675d16e","slug":"four-fake-doctors-clinics-featured-on-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर छापा, दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर छापा, दिया नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 01 Mar 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की ओर से मिली शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने एक हफ्ते में चार झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक पर छापा मारा और नोटिस दिया।
विज्ञापन
एक झोलाछाप के क्लीनिक पर एक मार्च को छापा मारा गया है लेकिन बाकी के क्लीनिक पर इससे पहले छापा मारा गया था। इनमें से किसी ने भी अभी तक सीएमओ कार्यालय में चिकित्सकीय शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को हल्दौनी मोड़ स्थित तौफीक अली के क्लीनिक पर छापा मारा था। वह क्लीनिक में नहीं मिले थे।
कंपाउंड अब्बास अली को तौफीक अली के नाम नोटिस दिया गया था लेकिन चिकित्सकीय शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र नहीं उपलब्ध कराया गया है। वहीं हल्दौनी मोड़ स्थित नरेंद्र कुमार सिंह के क्लीनिक पर छापा मारकर नोटिस दिया गया था। प्रमाण पत्र अभी तक उनकी ओर से नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन
29 फवरी को जलपुरा स्थित जीवन क्लीनिक, जच्चा-बच्चा केंद्र में डॉ. एमएस खान के नाम से नोटिस दिया गया था। वहीं एक मार्च को देव हेल्थ केयर सेंटर, जलपुरा के डॉ. आरबी शर्मा और डॉ. धर्मेंद्र देवधर के नाम नोटिस दिया गया है।
एसीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि प्रमाण पत्र नहीं दिखाने का मतलब है कि यह सभी झोलाछाप डॉक्टर हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तैयारी है।