फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four doctors and 13 health workers in Delhi vulnerable to Corona

दिल्ली में चार डॉक्टर और 13 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में  

Sun, 03 May 2020 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 May 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Four doctors and 13 health workers in Delhi vulnerable to Corona
demo pic - फोटो : PTI

उत्तर दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल में एक- एक डॉक्टर शनिवार को संक्रमित पाए गए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। 

विज्ञापन


कस्तूरबा अस्पताल में पहले से ही एक पीजी प्रथम वर्ष की डॉक्टर संक्रमित थी। इसके बाद एक अन्य पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टर भी संक्रमित पाई गई हैं। हिंदूराव अस्पताल में नेत्र रोग विभाग में कार्यरत एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भी मिले संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी
दिल्ली सरकार के पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में तीन स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में अभी तक 28 अस्पतालों में 325 से स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 400 से ज्यादा क्वारंटीन किए गए हैं। जानकारी के अनुसार अस्पताल के आपातकालीन विभाग में संगम विहार इलाके से एक युवक उपचार के लिए आया था। युवक को टीबी की शिकायत थी। इस दौरान युवक की जांच में पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। इसके चलते उपचार करने वाले आठ स्वास्थ्यकर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया था। जांच में तीन स्वास्थ्यकर्मचारी संक्रमित मिले हैं। बाकि पांच लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीमराव आंबेडकर में 10 और स्वास्थ्य कर्मचारी मिले संक्रमित
शनिवार को रोहिणी स्थित दिल्ली सरकार के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में 10 और स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक इस अस्पताल में 60 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 50 से ज्यादा क्वारंटीन हैं। इनमें अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक भी शामिल हैं। 

सफदरजंग अस्पताल में दो और डॉक्टर संक्रमित
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भी दो और डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक इस अस्पताल में करीब 14 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव मिल चुके हैं। अस्पताल के चार विभाग अब तक इससे प्रभावित हैं। जबकि 30 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों के क्वारंटीन किए जाने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed