फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four dies on yamuna expressways accident

बस में घुस गई बोलेरो, एक ही परिवार के 4 लोग मरे

Wed, 23 Apr 2014 08:10 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
four dies on yamuna expressways accident

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक खराब बस में बोलेरो घुस गई।

विज्ञापन


मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। तीन लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। ये लोग बीमार परिजन को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल से ग्वालियर ले जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि ग्वालियर के सबलगढ़ का निवासी अखिलेश मध्यप्रदेश की ही एक कंपनी में मैनेजर था। लेकिन, कुछ माह पहले बीमार होने पर उसे परिजनों ने गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नहीं सुधरने पर परिवार अखिलेश को वापस ग्वालियर ले जाने के लिए दिल्ली आया था।

घायलों की हालत गंभीर

four dies on yamuna expressways accident

अस्पताल से छुट्टी कराकर अखिलेश की मां नर्मदा, बहन सीमा, भांजा आशुतोष, जीजा राजेश व परिवार के दो अन्य सदस्य मनोज और अवधेश रात करीब 10 बजे बोलेरो में ग्वालियर के लिए निकले। रास्ते में एक रेस्टोरेंट में सभी ने खाना खाया और फिर चल दिए।

यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 74 किलोमीटर पर एक बस खराब खड़ी थी। जब बोलेरो बस के कुछ नजदीक पहुंची तो दूसरी कार ने ओवरटेक किया। जिससे बोलेरो का संतुलन बिगड़ा और वह खड़ी बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी लोग घायल हो गए।

एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने राजेश, मनोज, अवधेश और नर्मदा को मृत घोषित कर दिया। सीमा, अखिलेश और आशुतोष का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed