फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four children drowned in Yamuna while playing In Delhi

खेलने के दौरान यमुना में डूबे चार बच्चे: तीन शव बरामद, चौथे की तलाश जारी

Fri, 15 Apr 2022 01:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Apr 2022 01:49 AM IST
सार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम को कालिंदी कुंज में यमुना नदी के पास खेलने आए चार बच्चे गायब हो गए थे। सूचना मिलने पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। तीन शव मिल चुके हैं। चौथे बच्चे की तलाश में अभियान जारी है।

विज्ञापन
Four children drowned in Yamuna while playing In Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कालिंदी कुंज थाना इलाके में बुधवार शाम को यमुना में डूबे चार बच्चों में से एक दो बच्चों का शव गुरुवार को मिल गए। एक बच्चे का शव बुधवार रात को मिल गया था। चौथे बच्चे की तलाश के लिए बचाव एवं तलाशी कार्य जारी है। देर शाम तक चौथे बच्चे का कुछ पता नहीं चला था। पुलिस तीन बच्चों के शवों के शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाएगी। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम को कालिंदी कुंज में यमुना नदी के पास खेलने आए चार बच्चे गायब हो गए थे। सूचना मिलने पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। वहां विश्वकर्मा कॉलोनी जैतपुर एक्सटेंशन मिलने सदाकत अली मिला। उसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मोहम्मद अली (11) अपने तीन दोस्तों रिहान (13), फरमान (13) और साहिल (13) के साथ विश्वकमर्मा घाट के पास यमुना बैंक में खेलने आया था।

विज्ञापन

उसने बताया कि वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो वह उसे तलाशते हुए यमुना नदी के किनारे पहुंचे। मौके पर बच्चों के कपड़े व चार जोड़ी चप्पलें तो थीं मगर बच्चों का कहीं से कुछ पता नहीं लग रहा था। यमुना में बचाव कार्य शुरू किया गया था। बचाव कार्य के दौरान फरमान का शव बुधवार शाम को मिल गया था।

तीन बच्चों की तलाश के लिए गुरुवार सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया गया था। दोपहर करीब ढाई बजे मोहम्मद अली का शव डूबने वाली जगह से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर यमुना में मिल गया था। पौने चार बजे साहिल का शव डूबने वाली जगह पर ही मिल गया था। बचाव कार्य देर रात को बंद कर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौथे बच्चे की तलाश के लिए शुक्रवार सुबह फिर बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के अलावा डिजास्टर मैनेजमेंट, दमकल विभाग के साथ गोताखोर बच्चों को तलाशने में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed