फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four children Burn in delhi

सर्दी से बचने के लिए हाथ सेक रहे चार बच्चे झुलसे, दो की हालत नाजुक

Mon, 07 Jan 2019 05:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
four children Burn in delhi
झुलसा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बवाना इलाके में रविवार शाम सर्दी से बचने के लिए हाथ सेक रहे चार बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में तीन लड़कियां और एक लड़का गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें हादसे के चलते हरीशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन बच्चों की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी लाडली (12), रोशनी (11), शैलेश (11) और एक साल की तनुजा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार शाम बवाना की जेजे कॉलोनी में हादसा हुआ। सर्दी से बचने के लिए बच्चे लकड़ियों में आग जलाकर हाथ सेक रहे थे, आग में मिट्टी का तेल डालने पर आग तेजी से भड़की और सभी बच्चे आग की चपेट में आ गए। हादसे में सभी बच्चे आग में बुरी तरह झुलस गए। 
विज्ञापन


इस हादसे में शैलेश 60 फीसदी और रोशनी 30 फीसदी जले हैं, जबकि तनुजा और लाडली 20-20 फीसदी झुलसे हैं। तनुजा और शैलेश की हालत अस्पताल में नाजुक बताई जा रही है। इन सभी को हादसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्चे ठंड से बचने के लिए लकड़ी इकट्ठा कर उन्हें जलाकर हाथ सेक रहे थे और तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed