फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four call girls get bail from court on sex racket case

सेक्स रैकेट: चारों लड़कियां जमानत पर रिहा

Tue, 22 Jul 2014 09:03 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
four call girls get bail from court on sex racket case

साइबर सिटी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस ने पकड़ी गई विदेशी कॉल गर्ल समेत चार लड़कियों और पांच लड़कों को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों लड़कियों और एक लड़के को जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले तुषार समेत तीन लड़कों को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस इस रैकेट के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गुड़गांव के पॉश एरिया कहे जाने वाले सोहना रोड स्थित ओमेक्स मॉल के आगे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-एक ने सोमवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

दिल्ली-एनसीआर में फैला है कॉलगर्ल रैकेट

four call girls get bail from court on sex racket case

पुलिस ने एक उज्बेकिस्तान की युवती समेत चार लड़कियों के अलावा इनका पूरा नेटवर्क चलाने वाले पांच लड़कों को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में गुड़गांव पुलिस ने खुलासा किया था इनका रैकेट गुड़गांव में पिछले चार सालों से चल रहा था, जोकि गुड़गांव के अलावा दिल्ली-एनसीआर तक फैला हुआ है।

पुलिस कस्टडी में गिरोह के मास्टरमाइंड बहादुरगढ़ निवासी तुषार ने कबूला कि शहर के कई नामी होटलों में वे लड़कियों की सप्लाई करते थे।

चार आरोपियों को जेल

four call girls get bail from court on sex racket case

पुलिस ने आरोपी तुषार, फरीदाबाद निवासी अगस्तीन व चंदन, यूपी के शमसाबाद का नरेश, चिराग दिल्ली निवासी शशिकांत समेत चारों युवतियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से लड़कियों समेत आरोपी नरेश को कोर्ट ने जमानत दे दी।

बाकी आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर भेजने का आदेश दे दिया। सदर थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भोंडसी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed