{"_id":"6a32a6f26e18dfc8570be608","slug":"four-arrested-including-one-carrying-a-reward-of-1-lakh-in-connection-with-an-attempted-robbery-at-a-jewellers-shop-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-141381-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सराफ से लूट की कोशिश मामले में एक लाख का इनामी समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सराफ से लूट की कोशिश मामले में एक लाख का इनामी समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
शुभम पंडित गिरोह से जुड़े आरोपियों के पास से 11 लाख रुपये, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में सराफ से लूट की कोशिश के मामले में दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 लाख रुपये नकद, दो देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सुनील (40), जोगिंदर उर्फ मुकेश (37), गुलजार (39) और अभिषेक उर्फ चिट्टा (22) को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सुनील पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
गोयल ने बताया कि 19 अप्रैल की रात हरियाणा के समालखा निवासी एक ज्वेलरी कारोबारी दुकान बंद कर स्कूटर से घर लौट रहा था। उसके पास करीब साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण थे, जिनकी कीमत सात से आठ लाख रुपये आंकी गई थी। कापसहेड़ा में एक मंदिर के पास दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। एक आरोपी ने देसी पिस्तौल तानकर आभूषणों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, जबकि दूसरे ने हथियार की बट से हमला किया था।
विज्ञापन
संघर्ष के दौरान एक हथियार सड़क पर गिर गया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपियों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश गोली चलाते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया था।
करीब दो माह की जांच, निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले जोगिंदर को गौतम बुद्ध नगर से और उसकी निशानदेही पर सुनील को पलवल से गिरफ्तार किया। बाद में गुलजार को हापुड़ और अभिषेक को करनाल से दबोच लिया गया।
रेकी कर रची लूट की साजिश
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गुलजार ने कारोबारी की रेकी की थी, जिसके बाद लूट की साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार सुनील पर 17 से अधिक, जोगिंदर पर 12 और अभिषेक पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।