{"_id":"6900dcc9b68b3f8ed60718df","slug":"four-arrested-for-cheating-in-the-name-of-foreign-currency-exchange-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-110144-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से एक लाख रुपये और चोरी की बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने विदेशी मुद्रा बदलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में एक महिला भी शामिल है, जो खुद को जरूरतमंद बताकर लोगों को लालच देती थी। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख रुपये और एक चोरी की बाइक बरामद की है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. इब्राहिम, शेख महबूब, मो. महमूद शेख और एक महिला पूनम के रूप में हुई है।
पुलिस 16 अक्तूबर को सरिता विहार थाने में दर्ज एक मामले पर कार्रवाई कर रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि एक महिला ने उनकी दुकान पर आकर यूएई की करेंसी दिखाई और कहा कि उसके पास करीब साढ़े सात लाख रुपये मूल्य के नोट हैं। उसने उन्हें बदलवाने में मदद करने पर छह लाख अपने पास रखने और बाकी रकम देने का लालच दिया। शिकायतकर्ता और उनके साथी ने झांसे में आकर दो लाख रुपये दे दिए जिसे महिला ले गई। बाद में उसके साथी बाइक से आए और कुछ नकली नोट देकर चले गए। जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले असली विदेशी करेंसी दिखाकर भरोसा जीतता था और बाद में ऊपर असली नोट रखकर नीचे सफेद कागजों की गड्डियां दे देता था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपियों का पता लगाया। 27 अक्तूबर को गुप्त सूचना पर सनलाइट कॉलोनी के पास से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गड्डीबाज गिरोह के सदस्य हैं, जो जल्दी मुनाफा कमाने के लालच में फंसे लोगों को निशाना बनाते थे। जांच में पता चला है कि इनके खिलाफ सरिता विहार, गोविंदपुरी और सीआर पार्क थानों में ठगी और वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि गिरोह के सदस्य बेहद चालाक तरीके से लोगों को फंसाते थे। उनकी गिरफ्तारी से दक्षिण-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में सक्रिय ठगी के कई मामलों का खुलासा हुआ है।